पामगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, 2 दिन से था लापता, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। बताया जा रहा है की युवक शनिवार से लापता था। आज सुबह गांव में तालाब किनारे जब औंधेमुंह पड़े युवक की लाश को ग्रामीणों ने देखा तो सभी हक्काबक्का रह गए। इसकी सूचना गाँव में आग की तरह फ़ैल गई| लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा है।

पामगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, 2 दिन से था लापता, जाँच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार कपड़े और कट काठी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक गांव का ही है। प्रथम दृष्टि में युवक की पहचान गांव के अमित कुमार भंडारी पिता ओमप्रकाश भंडारी की है। जो शनिवार से लापता था। युवक की लाश गाँव के आम्हा तालाब के पास झाड़ियों में मिली है| ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है | फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। जांच जारी है।

 

See also  जनता कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, बड़े-बड़े नाम शामिल, देखें सूची