बिलासपुर में जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की अचानक मौत, गांव में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के खैरा-लगरा गांव में जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। दोनों बहनों के एक साथ बीमार पड़ने के बाद जहरीले जीव-जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है।

 

75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से की शादी, सुहागरात के बाद ही अचानक मौत, चर्चा के साथ जाँच में जुटी पुलिस

 

जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय बड़ी बहन नीशू और 6 वर्षीय छोटी बहन तेजस्वनी जमीन पर सोई थीं। अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पहले बड़ी बहन नीशू की मौत हो गई।

 

हवा भरने के दौरान अचानक फटा टायर, 10 फीट ऊपर उछला मिस्त्री, मौके पर हुई मौत, सामने आया भयानक वीडियो

 

वहीं, छोटी बहन तेजस्वनी को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों बहनों के एक साथ बीमार पड़ने और बाद में मौत होने से जहरीले जीव-जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों बहनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

See also  रायपुर : मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : सपनों को मिली नई उड़ान