100 साल की उम्र में भी बिना लाठी के चलने का जादू, जाने क्या खाते है ये लोग

100 Years Longevity Diet Secret: क्या आप भी चाहते हैं कि आप 100 साल की उम्र में भी बिना लाठी के चलें और बिना चश्मे के न्यूज पेपर पढ़ें? सुनने में किसी जादू जैसा लगता है, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां लोग आराम से 100 साल तक जीते हैं। दुनिया के इन खास हिस्सों को साइंटिस्ट ‘ब्लू जोन्स’ (Blue Zones) कहते हैं। जापान का ओकिनावा (Okinawa) और इटली का सार्डिनिया (Sardinia) ऐसी ही जगहें हैं। सबसे बड़ी बात कि यहां रहने वाले लोग इसके लिए कोई महंगी दवाइयां या प्रोटीन पाउडर नहीं खाते हैं। उनका सीक्रेट उनकी रोज की थाली में छिपा है। आइए जानते हैं ये लोग ऐसा क्या खाते हैं, जो 100-100 साल तक जीते हैं।

बूंदी रायता क्यों हो सकता है वजन बढ़ने की वजह? जानें डाइटीशियन की चेतावनी

100 साल जीने वालों की डाइट

95% खाना सीधे खेतों से (Plant Power)

इनकी डाइट का सबसे बड़ा हिस्सा पेड़-पौधों से आता है। ताजी हरी सब्जियां जैसे पालक, सरसों, फल और जड़ वाली सब्जियां जैसे शकरकंद इनकी रोज की डाइट का हिस्सा हैं। कोशिश करें कि आपके खाने की प्लेट में ज्यादातर चीजें सीधे प्रकृति से आई हों, न कि किसी फैक्ट्री से।

See also  उपवास: इन 5 टेस्टी पकवानों से करें पेट भी खुश और दिल भी

बीन्स और दालें हैं सुपरफूड

रोजाना कम से कम आधा कप बीन्स जैसे राजमा, छोले, लोबिया या दालें जरूर खाएं। ये सस्ते होते हैं, फाइबर और प्रोटीन से भरे होते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। दुनिया के हर ब्लू जोन में बीन्स को डाइट का हीरो माना जाता है।

 

 

खांसी-जुकाम बढ़ा रही है आपकी डाइट? न्यूट्रिशनिस्ट बताएंगे कौन से फूड्स ना खाएं

 

 

नॉन-वेज और डेयरी से थोड़ी दूरी

  • ये लोग मीट को रोज नहीं खाते। इसे महीने में सिर्फ कुछ खास मौकों पर, और वो भी बहुत कम मात्रा में खाया जाता है।
  • गाय के दूध और उससे बनी चीजों (चीज, मक्खन) का इस्तेमाल कम होता है। इसकी जगह आप बादाम या सोया मिल्क चुन सकते हैं।
  • छोटी मछलियां हफ्ते में 2-3 बार खाई जा सकती हैं। अंडे भी हफ्ते में 2 से 4 तक ही सीमित रखें।

चीनी को कहें ‘ना’

लंबी उम्र वाले लोग चीनी सिर्फ त्यौहारों या खुशी के मौकों पर खाते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाली मिठाइयों से बिल्कुल दूर रहें। मीठे की तलब लगने पर ताजे फल खाएं या चाय में थोड़े से शहद का इस्तेमाल करें। दिन भर में किसी भी हाल में 7 चम्मच से ज्यादा बाहरी चीनी शरीर में नहीं जानी चाहिए।

See also  मोबाइल फोन को सिराहने पर रखकर सोने से हो सकता है गंभीर बीमारी

स्नैक्स में खाएं मुट्ठी भर मेवे (Nuts)

जब भी हल्की भूख लगे, तो बिस्किट या नमकीन की जगह बादाम, अखरोट, काजू या मूंगफली खाएं। रोजाना मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाने वालों की उम्र, इन्हें न खाने वालों की तुलना में 2-3 साल ज्यादा पाई गई है।

 

प्रेग्नेंसी के बाद कमजोर होती हड्डियां? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई बोन डेंसिटी बढ़ाने वाली डाइट

 

 

मैदे को हटाएं, असली अनाज अपनाएं

सफेद ब्रेड और मैदे से बनी चीजें तुरंत शुगर बढ़ाती हैं। इसकी जगह 100% साबुत अनाज (Whole grain) की रोटी, ब्राउन राइस, या ओट्स का इस्तेमाल करें।

क्या पिएं और क्या नहीं?

दिन भर खूब पानी पिएं। सुबह आप बिना चीनी और क्रीम की कॉफी पी सकते हैं और दिन में ग्रीन टी पीना बहुत फायदेमंद है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि डाइट सोडा या कोल्ड ड्रिंक को अपने घर के दरवाजे के अंदर भी न आने दें।

खाने की किन चीजों को घर में हमेशा रखें

  • साबुत अनाज जैसे आटा, ओट्स या ब्राउन राइस।
  • ड्राई फ्रूट्स को छोटे पैकेट्स में रखें, ताकि स्नैकिंग आसान हो।
  • सूखी दालें या राजमा-छोले हमेशा स्टॉक में रखें।
  • ताजे फलों को डाइनिंग टेबल के बीचों-बीच रखें, ताकि नजर पड़ते ही आप इन्हें खा सकें। हम वही खाते हैं जो हमें सामने दिखता है!
See also  घर पर बनाएं चटपटी बैंगन आलू की सब्जी, रोटी और चावल दोनों के साथ लाजवाब स्वाद

 

 

भारत में प्रोटीन डाइट का क्रेज: 2 साल में 150% बढ़े ऑर्डर, बदली खाने की आदतें

 

इन 4 चीजों को घर से बाहर निकाल दें

  • कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस
  • पैकेट वाले नमकीन और चिप्स क्योंकि इनमें नमक और प्रिजर्वेटिव्स कूट-कूट कर भरे होते हैं।
  • प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज, हॉट डॉग बीमारियों का घर हैं।
  • कुकीज, चॉकलेट्स और बाजार के केक घर में स्टोर करके न रखें।

 

6 महीने के बच्चों की डाइट गाइड: लिक्विड फूड से करें सॉलिड फूड की शुरुआत

 

सिर्फ डाइट नहीं, लाइफस्टाइल भी है सीक्रेट

  • ये लोग खूब पैदल चलते हैं।
  • गार्डनिंग यानी बागवानी करते हैं।
  • अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब हंसते-बोलते हैं।
  • रोज 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेते हैं।

 

भारतीय पुरुषों में बढ़ती तोंद का बड़ा कारण, खराब डाइट और लाइफस्टाइल जिम्मेदार