बिलासपुर में बीच सड़क पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी, युवक को बीच रास्ते में रोककर मारपीट, लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ वार

बिलासपुर में बीच सड़क पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी : बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुनानक चौक पर दिनदहाड़े बीच सड़क पर गुंडागर्दी और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिलासपुर में बीच सड़क पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी, युवक को बीच रास्ते में रोककर मारपीट

वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ बदमाशों ने बाइक से पीछा कर एक ऑटो सवार युवक को बीच रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल गया|

 

इसे भी पढ़े :- डीडी फ्री डिश वालों के लिए बढ़ी खुसखबरी, देखें फ्री में पेड चैनल

 

जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में स्थानीय पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है।

See also  सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल: छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित

 

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए