छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का है।
CG:बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल,दो पक्षों में पथराव:पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस; टीआई समेत कई जवान घायल, कलेक्टर-SP समेत विधायक मौके पर@CGPoliceDept pic.twitter.com/kHjwUFOmYr
— Lokmanchtoday (@lokmanchtoday) August 28, 2026

विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं स्थिति को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह और आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
#WATCH बिलासपुर, छत्तीसगढ़: SP बिलासपुर रजनीश सिंह ने कहा, “हम इसे नियंत्रित कर रहे हैं। इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमने सभी स्थानों पर फोर्स तैनात की है… पत्थरबाजी की घटना हुई थी और इसमें कुछ लोगों को चोटे भी आई हैं लेकिन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। आज सब ठीक है। हम… https://t.co/Zg81ofFAc1 pic.twitter.com/NbIhFsxjhJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2026
बताया जा रहा है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते इलाके का माहौल गरमा गया। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Chhattisgarh के Bilaspur में दो समुदाय आमने-सामने
बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ हिंदू मुस्लिम विवाद
बिलासपुर पुलिस मौके पर मौजूद
पुलिस के द्वारा हालात काक़ूब करने छोड़े गए आशु गैस के गोले
दोनों तरफ से हो रहा पथराव
कई लोग हुए घायल pic.twitter.com/Kt781Ks3PI
— Labhesh Ghosh (Bhilai Times) (@labheshghosh) August 28, 2026