बिलासपुर जिला के रतनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां रास्ते में बिजली के तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर अनंत के रूप में हुई है।
बिलासपुर में नाबालिक ने लिया खून से लिया थप्पड़ का बदला, साइकिल से बारिश का पानी छिटकने सुपरवाइजर ने की थी मारपीट, पुलिस ने किया खुलासा
बताया जा रहा है कि ईश्वर अनंत साइकिल से मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मेला ग्राउंड के पास रास्ते में बिजली के तार की चपेट में आने से हादसा हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिजली के तार की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं।
बिलासपुर में चौकीदार की हत्या, लोहे की वस्तु से सिर पर हमला, पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद, जाँच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद रतनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और रास्ते में बिजली का तार कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।