ऐश्वर्या राय और सलमान खान के गुप्त निकाह की अफवाहों पर अभिनेत्री ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

पिछले कुछ महीनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। यहां तक दावा किया जा रहा है कि दोनों ग्रे डिवोर्स ले सकते हैं। लेकिन एक समय था जब ऐश्वर्या राय, सलमान खान से बेशुमार प्यार करती थीं। दोनों बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में शुमार थे। पब्लिकली भी वो एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटते थे। पर नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हो गया। जहां सलमान आज भी सिंगल हैं, वहीं ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ घर बसा लिया था। लेकिन जब ऐश्वर्या, सलमान के साथ रिलेशनशिप में थीं, तो ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि उन्होंने सलमान के साथ गुपचुप शादी कर ली है। यह भी दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने धर्म परिवर्तन भी किया था। इस पर ऐश्वर्या ने रिएक्ट किया था और करारा जवाब दिया था।

See also  दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना पड़ सकता है भारी, जानिए छुपा खतरा

'बॉलीवुडशादीज' के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में एक तगड़ी अफवाह उड़ी थी कि सलमान और ऐश्वर्या ने चुपके से शादी कर ली है। उन्होंने लोनावला स्थित एक बंगले में गुपचुप निकाह किया था। उनका निकाह एक काज़ी ने करवाया था। हालांकि, इन खबरों पर तब सलमान या ऐश्वर्या ने कुछ नहीं कहा था।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि ऐश्वर्या ने सलमान खान से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। इस निकाह में उनके और सलमान के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यह भी कहा गया कि सलमान और ऐश्वर्या के पैरेंट्स नाराज थे और वो इस निकाह में शामिल नहीं हुए थे।

अफवाहें यहीं नहीं थमी थीं। यह तक चर्चा हुई कि निकाह के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय हनीमून के लिए न्यू यॉर्क गए थे और वहां से लौटने पर उन्हें साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

ऐश्वर्या के पैरेंट्स हमेशा से ही सलमान संग उनके रिश्ते के खिलाफ थे। यह बात एक इंटरव्यू में खुद सलमान ने भी बताई थी और कहा था कि उन्हें उनके अतीत के अफेयर्स के बारे में पता चला था और वो खुश नहीं थे। और फिर सलमान के साथ ऐश्वर्या के गुपचुप निकाह की अफवाहों ने आग में घी डालने का काम किया।

See also  ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आ रहा है, जानें कारण और आसान घरेलू उपाय

ऐश्वर्या और सलमान की शादी की खबरों से उनकी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स तक चिंता में पड़ गए थे कि अब क्या होगा। लेकिन मीडिया से बातचीत में ऐश्वर्या ने इसका खंडन किया था। ऐश्वर्या ने कहा था कि अगर शादी हुई होती तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को इस बारे में पता होता।

ऐश्वर्या ने कहा था, 'अगर ऐसा हुआ होता तो क्या पूरी इंडस्ट्री को इसकी जानकारी नहीं होती? इंडस्ट्री इतनी छोटी जगह है, इसके अलावा मुझे अपनी मां के एक्सीडेंट के बाद अपने परिवार के साथ बिताने का भी समय नहीं मिला। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो छुपाते हैं। अगर ऐसा हुआ होता तो मैं दुनिया के सामने गर्व से अपनी शादी की घोषणा करती, फिर भी, शादी करने का समय कहां है? यह सब बकवास खबर है।'