मध्यप्रदेश में अब तक इस सीजन की 76% से ज्यादा 28.5 इंच बारिश हुई

भोपाल

मध्यप्रदेश में जमकर बदरा बरस रहे हैं। अब तक सामान्य से 73 मिमी ज्यादा यानी 723.9 मिमी बारिश हो चुकी है। मंडला में सबसे ज्यादा 1067 मिमी पानी बरसा है। मौसम विभाग ने सोमवार को सतना, सीधी, धार, छिंदवाड़ा, भोपाल सहित 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। सिस्टम के एक्टिव होने से 21 और 22 अगस्त को पूरे  मध्यप्रदेश में एक बार फिर जमकर पानी बरसेगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 अगस्त को सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, धार और बड़वानी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारि और गरज-चमक की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।

कल इन जिलों में बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने 20 अगस्त को सतना, पन्ना, बालाघाट, खंडवा और बड़वानी में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम, डिंडौरी, कटनी, उमरिया समेत एमपी के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

See also  1800 करोड़ में बन रहा देश का सबसे लंबा रेल फ्लाईओवर, CG-MP के बीच नई ट्रेनें चलेंगी

21 और 22 को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
21 और 22 अगस्त को मौसम विभाग ने मुरैना, ग्वालियर, पन्ना, सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

इसलिए एमपी में फिर लौटेगा बारिश का दौर
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है। यह सिस्टम आगे बढ़ेगा। मानसून ट्रफ बीकानेर से सीधी होते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन में मर्ज हो रही है। दूसरे सिस्टम भी एक्टिव हैं। इसके चलते मध्यप्रदेश में बारिश का दौर लौटेगा।

21 जून को हुई थी मानसून की एंट्री
बता दें कि एमपी में 21 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। तब से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। अब तक 723.9 मिमी बारिश हो चुकी है। प्रदेश के 20 जिलों में 762 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। मंडला में सबसे ज्यादा 1067 मिमी पानी गिरा है। इसके बाद सिवनी में 1041.4, भोपाल में 838 मिमी बारिश हो चुकी है। रविवार को सीधी, उमरिया, बालाघाट, बैतूल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, मंडला, रीवा, सतना, सिवनी में बारिश हुई।

See also  महाकाल मंदिर में प्रसाद की डिजिटल बिक्री शुरू, दीपावली से मिलेगा लड्डू कैशलेस पेमेंट पर

आज इन जिलों में

    आज भिंड, मुरैना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नमदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, निवाड़ी जिलों के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना।

    शिवपुरी, ग्वालियर, सिंगरौली, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, बैतूल, अशोकनगर,सिवनी, दमोह, सागर, मैहर, दतिया, श्योपुरकलां, नरसिंहपुर, पांढुणा जिलों में अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है।

आज कम दबाव के क्षेत्र के अति कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर आगे बढ़ने से ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।20-21 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।20 अगस्त से पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश तो 22 अगस्त को अति भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिसे और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।  23-24 अगस्त से फिर मौसम में परिवर्तन आएगा और मानसून के कमजोर होते ही वर्षा की गतिविधियों में भी कमी आएगी।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

See also  नई बस सेवा से उज्जैन सिंहस्थ की परिवहन चुनौती दूर, अगले साल शुरू होगा CM मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट

वर्तमान में दक्षिण बांग्लादेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। सोमवार को इसके अति कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर झारखंड की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, रांची से होते हुए दक्षिणी बांग्लादेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है, इसके असर से सोमवार मंगलवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। खास करके इसका असर ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में दिखाई देगा।