रोजाना 50 से ज्यादा कॉल या मैसेज करते हैं तो हो जाए सावधान, बंद हो सकती है आपकी सिम, ट्राई ने बदले अपने नियम

क्या आप भी फर्जी कॉल्स और SMS से परेशान हो गए हैं तो ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया फर्जी कॉल और मैसेज की समस्या को कम करने के लिए एक नया नियम बनाने की तैयारी कर रही है। इस नियम के मुताबिक, अगर कोई सिम कार्ड से रोजाना 50 से ज्यादा कॉल या मैसेज किए जाते हैं, तो उस सिम कार्ड की जांच की जाएगी। वहीं, अगर आप भी ज्यादा SMS करते हैं तो इसका असर आप पर भी पड़ सकता है।

क्यों जरूरी है ये नियम?

दरअसल काफी वक्त से कई लोग फर्जी कॉल और मैसेज से परेशान हैं। ये कॉल और मैसेज अक्सर लोगों को ठगने के लिए किए जाते हैं। टेलिमार्केटिंग के लिए भी ऐसे मैसेज भेजे जाते हैं। ऐसे में ये नया नियम आपकी काफी मदद कर सकता है।

नए नियम में क्या होगा?

नए नियम के तहत अगर कोई सिम कार्ड से ज्यादा कॉल या मैसेज किए जाते हैं, तो उस सिम कार्ड की जांच की जाएगी। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि कॉल और मैसेज के लिए अलग-अलग टैरिफ प्लान बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अगर कोई सिम कार्ड फर्जी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है, तो उसे ब्लॉक किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार कैलेंडर ईयर 2022-23 में करीब 59 हजार मोबाइल नंबर्स को टेलिकॉम कंपनियों की तरफ से ब्लॉक किया गया है।

See also  2026 Yezdi Scrambler मोटरसाइकिल 23 अप्रैल को होगी लॉन्च, जानें क्या होंगे बदलाव

 

क्यों बनाया जा रहा है ये नियम?

ट्राई ने पाया है कि कई सिम कार्ड से रोजाना बहुत सारे कॉल और मैसेज किए जाते हैं। ये सिम कार्ड अक्सर फर्जी गतिविधियों में इस्तेमाल होते हैं। कहीं न कहीं इसमें टेलिकॉम कंपनियों की ओर से अनलिमिटेड कॉल और मैसेज वाले टैरिफ प्लान भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए ट्राई चाहता है कि ऐसे सिम कार्ड्स को पहचान कर ब्लॉक किया जाए।

आप भी दे सकते हैं अपनी राय

यही नहीं आप 9 अक्टूबर तक ट्राई को अपनी राय भी दे सकते हैं। जिसमें वॉयस कॉल और SMS दोनों के लिए अलग-अलग टैरिफ पेश किए जाएं या नहीं आप इसके बारे में क्या सोचते हैं ये बता सकते हैं। साथ ही फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान रहें। अपने मोबाइल नंबर को ज्यादा लोगों के साथ शेयर न करें।