मोहंती स्कूल में चेतना कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर

मोहंती उच्चतर माध्यमिक शाला में पायल नया सवेरा फाऊंडेशन के तत्वाधान में बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना विरुद्ध महिला एवं बाल अपराध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी अर्चना झा और एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी ने साइबर क्राइम और बाल अपराध की श्रेणियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के उपाय बताते हुए शाला में शिकायत पेटी रखने का सुझाव दिया ताकि छात्राएं अपनी समस्याओं को गुप्त रूप से साझा कर सकें।

साइबर क्राइम और आत्मरक्षा पर जागरूकता
इस अवसर पर सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार ने सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों और उनके बचाव के उपाय बताए। कराटे एक्सपर्ट रेणु यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, जिससे वे अचानक होने वाले हमलों से खुद को सुरक्षित रख सकें।

मार्शल आर्ट्स और सुरक्षा तकनीकें सीखीं छात्राओं ने
इस अवसर पर रेणु यादव ने आत्मरक्षा के तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया, जिससे छात्राएं वास्तविक जीवन में आत्मरक्षा के गुर सीख सकें। अंत में, शाला की प्राचार्या अंजना लाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

See also  छत्तीसगढ़-CM साय ने नए मुख्यमंत्री निवास से किया कामकाज शुरू, केंद्र सरकार ने भेजे 6070 करोड़ रुपये

आनंद सागर सेवा प्रवाह द्वारा आयोजित "चेतना विरुद्ध महिला एवं बाल अपराध" कार्यक्रम का आयोजन शंकर नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर द्वारा रचित गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचने के उपाय समझाए और सुझाव पेटी का उपयोग कर अपनी समस्याएं लिखकर देने का प्रोत्साहन दिया।

कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक कविता शर्मा और आनंद सागर सेवा प्रवाह की सह सचिव सुमन सिंह ने भी बच्चों को सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष सुमिता दास गुप्ता ने प्रेरणादायक गीत गाकर बच्चों को आत्मविश्वास से भर दिया।