19 KG का कमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए महंगा, आज से देशभर में लागू होगी नई कीमत

नई दिल्ली

आज से सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और 1 सितंबर  2024 को सुबह-सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर पर महंगाई (LPG Price Hike) का झटका लगा है. अगस्त के बाद एक बार फिर सितंबर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder की कीमतों में इ्जाफा किया है. हालांकि, इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Cylinder Price) बदले हैं, जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अभी भी जस की तस हैं. रविवार को पहली तारीख से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है.

दिल्ली से मुंबई तक इतने बढ़े दाम
IOCLकी वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं. ताजा बदलाव के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये का हो गया है. यहां पर प्रति सिलेंडर 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. कोलकाता की अगर बात करें तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम (LPG Cylinder Price In Kolkata) 1764.50 रुपये से बढ़कर अब 1802.50 रुपये कर दिया गया है. यानी यहां ये 38 रुपये महंगा हुई है.

See also  सड़क पर अश्लील स्टंट: चलती कार से लड़की ने किया ऐसा हंगामा, कपड़े उतार कर सफर

अन्य बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत (Mumbai LPG Price) पहली सितंबर से बढ़कर 1644 रुपये हो गई है, ,जो कि अगस्त में 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये हो गई थी. इसके दाम में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा चेन्नई में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, पहली तारीख से यहां पर 1817 रुपये में मिलने वाला कॉर्मशियल सिलेंडर अब 1855 रुपये का हो गया है.

जुलाई के बाद लगातार बढ़े दाम  
इससे पहले जहां अगस्त महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था, तो वहीं जुलाई 2024 की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Price Cut का तोहफा दिया था. कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी और राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम हो गए थे. इसके बाद से ये लगातार दूसरा महीना है, जब नीले रंग का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ है.

See also  ट्रेन के दो कोच में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी, रेलवे प्रशासन में भी हड़कंप

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
एक ओर जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार चेंज देखने को मिला है, तो वहीं दूसरी ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) को यथावत रखा हुआ है. केंद्र सरकार ने महिला दिवस पर बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी. इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपये तक कम हो गए थे. फिलहाल, तब से इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये पर बरकरार है.

अब अगस्त के मुकाबले सितंबर में इन सिलेंडर की खरीद पर आपको अधिक कीमत चुकानी होगी। मुंबई में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत (Mumbai LPG Price) 1644 रुपये हो गई है, जो अगस्त में 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये की गई थी. चेन्नई में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े नजर आ रहे हैं, यहां पर 1817 रुपये में मिलने वाला कॉर्मशियल सिलेंडर अब 1855 रुपये का हो चुका है.

See also  1.6 लाख करोड़ का ‘शक्तिमान’ प्रोजेक्ट: 4 राज्यों में पटरियों का जाल बिछाने का मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला

क्या घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़े?
इस साल तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कई बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है. वहीं लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से महिला दिवस पर बड़ी राहत दी गई थी. इस साल मार्च के महीने में सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम 100 रुपये तक की कटौती की थी.