छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि, बस के नीचे दबने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार भाई-बहन को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, डीआरडी कंपनी की बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे नाले के नजदीक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस डीआरडी की बताई जा रही है. बड़ी संख्या में आम यात्री सवार थे. शनिवार सुबह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी. इसी दौरान करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
CG में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत
बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया। हादसे में एक यात्री बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों को चोटें आई हैं। शुरुआती जानकारी में बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की भी चर्चा सामने आ रही है।
जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर, बेकाबू बाइक सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकराई
हादसे की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस चालक की लापरवाही की बात सामने आने की जानकारी है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।