रायपुर में गाय से अश्लील हरकत करने वाले आशीष मिश्रा को भेजा जेल, देखें विडियो

राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति के गौवंश से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें वह सड़क पर खड़े पशु से गंदी हरकत करते नजर आ रहा है। पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले में आरोपी आशीष मिश्रा को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आशीष मिश्रा मूल रूप से भिलाई का रहने वाला है। वह भांठागाव इलाके में किराए से रहता है।

 

Also Read –  ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, दर्शन करने जा रहे थे बड़े जटाशंकर

 

31 अगस्त की सुबह 4 बजे के करीब वह स्कूटी से निकलता है। इस दौरान उसे सड़क पर कुछ पशु खड़े दिखते हैं। उन्हें देखकर वह गाड़ी रोक देता है। इसके बाद आरोपी अपनी स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर देता है। फिर वह देखता है की आस-पास कोई मौजूद नहीं है तो एक पशु के साथ अश्लील हरकत करने लग जाता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने थाने में जमकर हंगामा मचाया।

Also Read – छत्तीसगढ़ के बीएसएफ शिविर में खुले स्कूल, नक्सल इलाके की बदलने लगी तस्वीर

See also  बिलासपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा एक दिव्यांग से मारपीट के मामले में एसपी ने लिया एक्शन

 

छत्तीसगढ़ में गाय के साथ अश्लील हरकत, एमपी से आरोपी आशीष मिश्रा गिरफ्तार, देखें विडियो