मुलमुला में 40 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पहुंची जेल

जांजगीर जिला मुलमुला थाना में वैध महुआ शराब पर मुलमुला पुलिस का प्रहार करते हुए 40 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है|आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया|

 

पामगढ़ में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चोरभट्ठी मेन रोड स्थित गुलमोहर पेड़ के पास दबिश देकर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 40 हजार रुपए बरामद  आरोपी रघुवीर कश्यप (30 वर्ष), पिता संतोष कश्यप, निवासी ग्राम पौना, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

 

पामगढ़ में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 07 लीटर शराब के साथ पकड़ाई

 

उक्त कार्रवाई में थाना मुलमुला के निरीक्षक शिवानंद, सहायक उपनिरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी, आरक्षक राजेश कश्यप एवं आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

पुलिस ने अवैध कच्ची शराब परिवहन कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 58 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं ई रिक्शा जब्त