खट्टे-मीठे और चटपटे दही भल्ले आसानी से घर पर बनाएं

किसी भी त्यौहार या पार्टी-फंक्शन का मजा दही भल्ले के बिना अधूरा रहता है। खट्टे-मीठे और चटपटे दही भल्ले बाजार में खड़े होकर तो आप भी शौक से खाते होंगे, लेकिन आज हम आपको इन्हें घर पर बनाने की सबसे आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे है। घर आए मेहमानों को कुछ टेस्टी और अगल हटकर खिलाने के लिए भी ये एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। आइए बिना देर किए जान लीजिए घर पर स्वादिष्ट दही भल्ले बनाने की आसान विधि।

सामग्री :

    उड़द की दाल – आधा किलो
    मीठी दही – 2 कप
    हींग – आधा टीस्पून
    अदरक – एक टी स्पून
    हरी मिर्च – 4-6
    धनिया पत्ती – 1 कप
    किशमिश – आधा कप
    अनार दाना – 4 टेबलस्पून
    कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 2 टीस्पून
    चाट मसाला – 4 टीस्पून
    इमली की चटनी – जरूरत के मुताबिक
    जीरा – 2 टी स्पून (रोस्ट किया हुआ)
    काला नमक – स्वादानुसार
    तेल – जरूरत के मुताबिक

See also  कदम : कई बीमारियों को दूर करने में मदद, आइए जानें इसके स्वास्थ्य लाभ.

विधि :

    सबसे पहले उड़द की दाल लें, और इसे धोकर कम से कम 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
    अब मिक्सर की मदद से इसका पेस्ट बना लें। इसमें हींग डालें और इसे क्रीमी होने तक फेंट लें।
    दाल के इस पेस्ट में धनिया, भुना जीरा, हरी मिर्च, अदरकस किशमिश और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
    एक कढ़ाई लेकर अब भल्लों को तेल में डीप फ्राई कर लें। इसके बाद इन्हें एक अलग बर्तन में निकाल लें।
    फ्राई किए हुए इन भल्लों को नमक वाले पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए रख दें।
    अब एक घंटे बाद इनका पानी निचोड़कर आप इसके ऊपर मीठी दही, भुना जीरा, इमली की चटनी, अनार दाना, चाट मसाला, गरम मसाला और धनिया पत्ती डालें। बस तैयार हैं आपके टेस्टी दही भल्ले।