शासकीय राशन की दुकान पर केवाईसी के नाम पर दिलाई जा रही बीजेपी सदस्यता, विडियो वायरल

बीजेपी प्रदेश भर में सदस्याता अभियान चला रही है। इसे लेकर बीजेपी में काफी उत्साह भी दिख रहा है। पार्टी द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी के सदस्य बनाए जा रहे है। वहीं सदस्यता अभियान पर प्रदेश में सियासत भी हो रही है इसी बीच विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें राशन की शासकीय दुकान पर KYC के नाम पर BJP सदस्यता दिलाई जा रही है। यह वीडियो राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है। इस पर उन्होंने सवाल कड़े किए हैं।

 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल साइड एक्स पर लिखा कि भाजपा का सदस्यता अभियान, या जबरन सदस्य बनाने का जाल। भोपाल के छोला रोड स्थित राशन की शासकीय दुकान पर झूठी KYC के नाम पर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। राशन लेने आने वालों की जानकारी के बिना उन्हें BJP का सदस्य बनाकर पार्टी की फर्जी संख्या बढ़ाई जा रही है। कई जगह स्कूल और कॉलेज के छात्रों से झूठ बोलकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाए जाने की भी शिकायत सामने आई है। इससे BJP की फर्जी सदस्यता तो बढ़ेगी, लेकिन लोगों का Personal Data लीक होने का भी बड़ा खतरा है। इसलिए BJP के लोगों से सावधान रहना और दूरी बनाना बहुत जरूरी है।

See also  LPG New Rule 2026: गैस बुकिंग के नए नियम, अब मिलेगा सिलेंडर इतना दिन बाद