1 अक्टूबर से HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड के नियमो होगा बदलाव

नई दिल्ली
देश का सबसे बड़ा ऋणदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलाव किया है, जिसके बाद अब HDFC Bank के Infinia और Infinia Metal कार्ड पर मिलने वाले रिवार्ड लिमिटेड हो गए हैं। बैंक ने इन कार्ड से जुड़े ग्राहकों को ईमेल के जरिए जानकारी दी है कि स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर हर कैलेंडर तिमाही में Apple प्रोडक्ट्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के रिडेम्प्शन को सिंगल प्रोडक्ट तक सीमित कर दिया है। इसके अलावा, स्मार्टबाय पोर्टल तनिष्क वाउचर के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के रिडेम्प्शन को प्रति कैलेंडर तिमाही 50,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स तक सीमित कर दिया है। ये नए नियम 1 अक्टूबर 2024 से लागू होंगे।

पिछले महीने हुए थे ये बदलाव
इससे पहले सितंबर महीने में भी एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया था, जिसमें यूटिलिटी ट्रांजैक्शन और टेलीकॉम एंड केबल ट्रांजैक्शन पर रिवार्ड प्वाइंट्स की लिमिट हर महीने 2000 कर दी थी। इसके अलावा CRED, Cheq, MobiKwik और थर्ड पार्टी ऐप के जरिए किए एजुकेशन पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे। हालांकि, कॉलेज/स्कूल की वेबसाइट या उनकी POS मशीनों के ज़रिए सीधे किए गए एजुकेशन पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट दिया जाएगा।

See also  8वें वेतन आयोग से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

कैपिंग लागू
मिलेनिया, UPI, बीआईजेड यूपीआई, स्विगी, बीआईजेड फर्स्ट, पेटीएम, पेटीएम बिजनेस, ईजी ईएमआई मिलेनिया, बेस्ट प्राइस सेव स्मार्ट और भारत क्रेडिट कार्ड के लिए उत्पाद सुविधा के अनुसार कैपिंग लागू रहेगी। ईजी ईएमआई ट्रांजैक्शन पर कोई रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। बता दें कि क्रेडिट कार्ड के जरिए प्रत्येक 150 के खर्च पर बैंक 3 रिवार्ड प्वाइंट्स देता है।

INFINIA Credit Card पर कितना लगता है चार्ज?
एचडीएफसी बैंक की ऑधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी मुताबिक, “ज्वाइनिंग/रिन्यूअल मेंबरशिप फीस – 12,500 + टैक्स है। फीस वसूली और कार्ड एक्टिवेशन पर 12,500 रिवॉर्ड पॉइंट* के वेलकम और रिन्युअल बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा, एक साल में 10 लाख रुपए या उससे अधिक खर्च करने पर रिन्युअल मेंबरशिप माफ हो जाएगी।