Skip to content
  • Thursday, October 22, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़-दुर्ग में दूसरे के बैंक एकाउंट खुलवाकर 1.65 करोड़ रूपए निकाले, पोर्टल चलाने वालों पर मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-दुर्ग में दूसरे के बैंक एकाउंट खुलवाकर 1.65 करोड़ रूपए निकाले, पोर्टल चलाने वालों पर मामला दर्ज

September 29, 2024
Admin

दुर्ग.

दुर्ग के सुपेला थाना पुलिस ने भिलाई के दो पोर्टल चलाने वाले गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इनके द्वारा दूसरे के बैंक एकाउंट खोलाकर छल और धोखाधड़ी की दोनों अपने अलग-अलग बैंक एकाउंट में 80 और 85 लाख यानी 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गदा चौैक इंदिरा नगर निवासी धीरज महतो (22 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दोस्त रावणभाठा निवासी मुकेश तांडी (22 साल ) दोनों दोस्त है। दोनों ने शिकायत की है कि वह जुनवानी स्थित श्रीशंकराचार्य अस्पताल के पास चाय गुमटी चलाता है। दोनों गोविंदा चौहान को पहले से जान पहचान है वर्ष 2023 में गोविंदा चौहान ने दोनों से कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ दिलाउंगा। इसके लिए दोनों को बैंक एकाउंट खोलाना पड़ेगा। दोनों उसके झांसे में आकर आईडीएफसी बैंक में खाता खोलवा लिए। इस बीच गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा ने कहा कि दोनों का बैंक खाता और एटीएम ले जाना पड़ेगा। क्योंकि बैंक खाता को सिस्टम में अपडेट करना होगा। धीरज और मुकेश दोनों का बैंक एकाउंट और एटीएम लेकर चले गए धीरज और मुकेश ने अपने बैंक खाता में मोबाइल नम्बर को अपडेट करा दिया। कुछ दिन बीत गए लेकिन गोविंदा और रविकांत ने बैंक खाता और एटीएम नहीं लौटाया। और मांगने पर टालमटोल करने लगे। तब दोनों को शक हुआ और दोनों बैंक जाकर एकाउंट के बारे में बैंक प्रबंधन से जानकारी ली। तभी उनको पता चला कि उनके खाते से बड़ी रकम का अवैध तरीके से ट्रांजेक्शन हुआ और मुंबई ब्रांच ने बैंक एकाउंट को होल्ड कर दिया है यह सुनकर दोनों को होश उड़ गए। इसके बाद धीरज और मुकेश के खाते में हुए ट्रांजेक्शन से बता चला कि दोनों के खाते से 1 करोड़ 65 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए है गोविंदा के खाता में 80 लाख और रविकांत मिश्रा के खाता में 85 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ दोनों के खातों की डिटेल मंगाया गया है। आरोपी गोविंदा चौहान के खिलाफ पूर्व में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज है गोविंदा चौहान ने चाय बेचने वाली महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था महिला की शिकायत पर गोविंदा चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्यवाही की थी यह मामला कोर्ट में लंबित है।

See also  कौन बनेगा रायपुर का पहला 'पुलिस कमिश्नर'? तीन कड़क IPS अफसरों के नामों की हो रही चर्चा
Tags: Chhattisgarh-Durg, else's bank account, featured

Post navigation

लेबनान का शीर्ष हिजबुल्ला कमांडर नबील काऊक भी मारा गया, इस्राइली सेना का दावा
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में डिंडौरी के रायपुरा की महिलाओं का किया जिक्र

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

पामगढ़ : मंदिर के चौकीदार पर त्रिशुल से हमला, सिर फूटने से बुजुर्ग हुआ लहूलुहान, शिकायत के बाद मामला दर्ज़

October 22, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

पामगढ़ में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 5 जुवाड़ी पकडाए

October 22, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

मुलमुला में किराना दुकान की आड़ में शराब की बिक्री, गोवा स्पेशल व्हिस्की व देशी प्लेन समेत 70 पाव शराब जब्त, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

October 22, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

भिलौनी में पहली बार 17 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन, उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह, कीर्तन-भजन से भक्तिमय हुआ माहौल

October 22, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

October 2026
SMTWTFS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Sep    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता