काम को कहानी के रूप में देखते हैं जुनैद खान

मुंबई,

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पुत्र और अभिनेता जुनैद खान का कहना है कि वह अपने काम को कहानी के रूप में देखते हैं। जुनैद खान ने अपनी पहली फिल्म, महाराज, की सफल रिलीज के बाद काफी प्रशंसा प्राप्त की है। इस सफलता ने निश्चित रूप से उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए ऊंची उम्मीदें पैदा की हैं।

जुनैद खान ने अभिनय के प्रति अपने अनोखे नजरिए को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्यान नरेटिव पर होता है, न कि व्यक्तिगत किरदारों पर। जब उनसे पूछा गया कि कौन सा किरदार उन्हें प्रेरित करता है और क्या वह उस भूमिका को निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, मुझे कहानियां पसंद हैं। किरदार कहानी का हिस्सा होते हैं। मैं काम को कहानी के रूप में देखता हूं, न कि सिर्फ किरदार के रूप में। जुनैद खान दो आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म में वह साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे, जबकि दूसरी में उनकी जोड़ी खुशी कपूर के साथ बनेगी।

See also  Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की फिल्म ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई