चाम्पा में युवक पर एसिड अटैक, झुलसा युवक, प्रेमिका ने दिया वारदात को अंजाम, मामला दर्ज

जांजगीर जिला के चांपा नगर के चांपा में प्रेम संबंध के बीच विवाद के बाद युवक पर एसिड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार साल से प्रेम संबंध में रह रही युवती ने गुस्से में आकर युवक के ऊपर कांच की बोतल में रखा एसिड फेंक दिया। घटना में युवक के हाथ और शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 124(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है ।

 

चाम्पा में भाई बहु की बेरहमी से की हत्या, माँ को मारा हुआ समझकर छोड़ा, लोहे के पाईप से किया था वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 04 सोनारिन घाट चांपा निवासी संतोष सोनी सोने के जेवर बनाने का कारीगरी कार्य करता है। पीड़ित के मुताबिक पिछले करीब चार वर्षों से उसका समाज की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। पीड़ित ने पुलिस को दिए गए बयान में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसकी प्रेमिका गुस्से में आ गई और घर में रखी कांच की बोतल से उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। एसिड गिरने से उसके दाहिने हाथ की भुजा, कलाई और दाहिनी पसली का हिस्सा झुलस गया। वहीं, उसने जो काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, उसका दाहिना हिस्सा भी जल गया।

See also  24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’ : मुख्यमंत्री साय

 

चाम्पा में दिनदहाड़े 60 हजार रुपये की उठाईगिरी, बदमाश ने बाइक की डिक्की से पार कर दी नकदी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

 

घटना के कुछ देर बाद पीड़ित ने विनोद सोनी और अपनी बहन अंजली सोनी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे शासकीय बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित के अनुसार, 30 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह चांपा थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना के पीछे प्रेम संबंधों में विवाद को वजह बताया जा रहा है। अब पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

चाम्पा में लड़की को घुमाने के बहाने ले जाकर किया रेप, सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, आरोपी युवक गिरफ्तार