पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अंजु केंवट पिता हिरा केवंट ग्राम खरखोद निवासी ने पुलिस को बताया की वह कक्षा 11वी मे पढती हूं| दिनांक 07/10/2024 के सुबह करीब 08.30 बजे मै अपनी सहेली पवित्रा केंवट, रत्ना केंवट, नंदनी केंवट, सोनम केंवट, मुस्कान केंवट के साथ गांव से बस मे बैठकर मेऊभाठा बस से आये थे | वहां गांव के महावीर पटेल एवं उसके दोस्त जो अलग अलग मोटर सायकल से दुर्गा महोत्सव देखने नैला जा रहे थे| उन दोनो के मोटर सायकल मे हम तीन-तीन सहेली बैठ गये, महावीर पटेल के मोटर सायकल क्रमांक CG11-AS-6915 के पीछे पवित्रा केंवट, रत्ना केंवट व नंदनी केंवट बैठे तथा उसके दोस्त के मोटर सायकल मे अंजू, सोनम केंवट तथा मुस्कान केंवट तीनो बैठे थे | सभी दुर्गा महोत्सव देखने नैला जा रहे थे| हमारे आगे-आगे महावीर पटेल अपनी मोटर सायकल को चलाते जा रहा था हम लोग उनके पीछे-पीछे जा रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे ग्राम कुटरामोड़ के पास पहुंचे थे| तो देखे कि महावीर पटेल के मोटर सायकल के आगे-आगे एक सफेद रंग का बंद ट्राली वाला पीकप जा रहा था| जिसका नंबर CG15-ED-9606 है जो अचानक पीकप के चालक ने लापरवाही पूर्वक ब्रेक लगा दिया तो पीछे जा रहे महावीर पटेल मोटर सायकल सहित पीकअप के पीछे बाड़ी से टकरा गये | जिससे महावीर पटेल, पवित्रा केंवट, रत्ना केंवट, नंदनी केंवट चारो रोड मे गिर गये,
उसी समय सामने जांजगीर तरफ से आ रहे लाल रंग के ट्रैक्टर क्रमांक CG11-BM-6068 के चालक द्वारा ट्रैक्टर को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गिरे हुए पवित्रा केंवट को रौदते हुये एक्सीडेंट कर आगे निकल गया| जिससे पवित्रा केंवट के सिर व चेहरा बुरी तरह से चपट गया तथा महावीर पटेल व रत्ना केंवट के सिर में चोट लगा है, तब हम लोग एवं आने जाने वाले लोग महावीर पटेल व रत्ना केंवट को आटो को रोकवाकर जांजगीर अस्पताल भिजवाये है तथा पवित्रा केंवट को पामगढ़ अस्पताल लेकर आए जिसे डॉक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु हो जाना बताया|
मेरे सहेली पवित्रा केंवट की मृत्यु पीकप क्रमांक CG15-ED-9606 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक अचानक ब्रेक लगाने के कारण टकरा कर गिरने से तथा सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक CG11-BM-6068 के चालक द्वारा ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड मे गिरे हुये पवित्रा केंवट को एक्सीडेंट कर देने से सिर व चेहरा मे चोट लगने के कारण मृत्यु हुई है। घटना की बात को मै फोन से अपने भाई कोमल केंवट एवं पवित्रा केंवट के पिता को बताई हूं। घटना की मौखिक रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जावे। रिपोर्ट को पढकर देखी मेरे बताये अनुसार लिखी गयी है।