CG : चारपहिया वाहन ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, नगरवासियों में आक्रोश

JJohar36garh News|गोबरा नवापारा-राजिम मुख्य मार्ग पर स्थित चौराहे पर शनिवार को एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने साइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित मरचुरी भिजवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक वार्ड क्रमांक 4 के कोढ़ीपारा का रहने वाला है। मृत युवक का नाम राजेश देवांगन बताया जा रहा है।

पुलिस मौके पर पहुँच गई और भीड़ को नियंत्रित करते हुए लाश को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित मरचुरी भिजवाया गया हैं, प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक नगर के ही वार्ड क्रमांक 04 के कोढ़ीपारा का निवासी था जिसकी पहचान राजेश देवांगन के रूप में की गई हैं,मृतक युवक नगर के ही श्याम जी राइस मिल में कार्यरत था और काम से छुट्टी होने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था।घटना के बाद नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। वही पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई हैं।

See also  18 मई को छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, डायल 112 की 400 नई गाड़ियों को करेंगे रवाना