छत्तीसगढ़ में दुर्गा पंडाल में अश्लील गानों पर जमकर अश्लील डांस, बार बाला के साथ शिक्षक ने लगाए ठुमके

बलरामपुर.

नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडाल में भोजपुरी डांस गर्ल के साथ एक शिक्षक का अश्लील डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. यह मामला बलरामपुर रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर बेतो गांव का है.

वाड्रफनगर ब्लॉक के बेतो गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है. जवराही हाई स्कूल के शिक्षक संदीप सिंह ने दुर्गा पंडाल में पहुंचकर भोजपुरी डांस गर्ल के साथ अश्लील गानों पर जमकर डांस किया, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. ग्रामीणाें के मुताबिक, शिक्षक संदीप सिंह नशे में था.

See also  बलरामपुर रामानुजगंज: एकलव्य विद्यालय की अधीक्षका ने की आत्महत्या, 45 दिन में पांचवीं घटना