वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 5 चीजें, देवी लक्ष्मी करेंगी आकर्षित

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 5 चीजें रखने से जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आपके घर में अगर कोई आर्थिक परेशानी बनी हुई है, तो आपको आज ही घर में इन 5 चीजों को लाकर जरूर रख लेना चाहिए। आइए, जानते हैं कौन-सी हैं वे 5 चीजें।

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें घर में रखने से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। आपके घर में अगर लक्ष्मी की कृपा नहीं हो पा रही है, तो वास्तु के अनुसार आपको आज ही घर में पांच चीजों को जरूर रख लेना चाहिए, जिससे कि माता लक्ष्मी स्वयं आपके घर में चलकर आ सके।

घर में नारियल जरूर रखें
आपके जीवन में अगर आर्थिक परेशानियां चल रही हैं, तो आपको घर में श्रीफल जरूर रखना चाहिए। श्रीफल रखने से आपके जीवन की सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं और माता लक्ष्मी का निवास आपके घर में बना रहता है।

See also  विजयादशमी पर ‘आयुध पूजा’ का महत्व: जानें क्यों होती है अस्त्र-शस्त्र की आराधना

धातु का बना कछुआ घर में रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए को भी आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी का निवास स्थान अपने घर में बनाकर रखने के लिए आपको भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए। कछुए को भगवान विष्णु का एक अवतार माना जाता है, इसलिए धातु से बने कछुए को घर की उत्तर दिशा में जरूर रखना चाहिए।

पिरामिड घर में रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल या फिर किसी और धातु का पिरामिड भी आपकी आर्थिक खुशहाली से जुड़ा हुआ होता है। आपको अगर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करनी है, तो आज ही अपने घर में क्रिस्टल का पिरामिड लाकर जरूर रखें। इससे घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है।

धन कुबेर की मूर्ति या तस्वीर भी घर में रखें
माता लक्ष्मी और कुबेर दोनों को धन के देवी और देवता माना जाता है। आप अगर माता लक्ष्मी के कृपा पाना चाहते हैं, तो घर में कुबेर जी की मूर्ति या तस्वीर भी जरूर रखें। इससे माता लक्ष्मी का निवास भी आपके घर में बना रहेगा।

See also  मंदिर जाना सेहत के लिए भी है शुभ

मंदिर में रखें चांदी का सिक्का
अपने घर में चांदी का सिक्का रखने से भी माता लक्ष्मी आपके घर की तरफ आर्कषित होती है। मंदिर में चांदी का सिक्का रखकर रोजाना इस पर लाल रंग का तिलक लगाकर लक्ष्मी माता के आगमन का मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: का जाप करें, इससे भी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।