सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का समय सारिणी जारी, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं का समय सारिणी जारी कर दिया है। इस बार प्रदेशभर से एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, और परीक्षा का पूरा शेड्यूल अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है, जहां छात्र इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
समय सारिणी के अनुसार,
कक्षा 10वीं की परीक्षा
15 फरवरी को अंग्रेजी विषय
20 फरवरी को विज्ञान
25 फरवरी को सामाजिक विज्ञान
28 फरवरी को हिंदी
10 मार्च को गणित
कक्षा 12वीं की परीक्षा
15 फरवरी को उद्यमिता
20 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन
21 फरवरी को फिजिक्स
22 फरवरी को बिजनेस स्टडी
27 फरवरी को केमिस्ट्री
8 मार्च को अंग्रेजी
15 मार्च को हिंदी
19 मार्च को इकोनामिक्स
22 मार्च को राजनीतिक विज्ञान
1 अप्रैल को इतिहास
सीबीएसई की परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी, जिनमें अधिकांश पेपर 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और कुछ पेपर 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होंगे। बोर्ड ने यह भी बताया कि इस बार समय सारिणी परीक्षा शुरू होने से लगभग 86 दिन पहले जारी की गई है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
See also  भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी, सूरत–वापी रूट से होगी शुरुआत