छत्तीसगढ़-धमतरी के जिला अस्पताल से कैदी फरार, जेल प्रहरी सस्पेंड

धमतरी.

जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि पंचराम निषाद उर्फ पंचू चोरी के आरोप में जिला जेल में विचाराधीन बंदी था. उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है. जानकारी के मुताबिक, चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पंचू 15 सितंबर 2024 को गिरफ्तार हुआ था.

पेट दर्द होने पर एम्बुलेंस से कैदी पंचू को प्रहरी जिला अस्पताल लेकर गया था. यहां अस्पताल के शौचालय में बैठकर हथकड़ी खोलकर कैदी फरार हो गया. यह घटना रविवार दोपहर की घटना है. जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है.

See also  aap janam lena chalana sikhana ya apne pahle shabad kahana kyon yaad nahi rakh sakate