सरेराह सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोटने की कोशिश, राहगीरों ने समय रहते बचाया, विडियो वायरल

सनकी प्रेमी ने व रास्ते में प्रेमिका की स्कूटी रोककर उसके साथ मारपीट व नीचे गिरकर प्रेमिका का रास्ते में घसीटते हुए गला घोटने शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने पर राहगीरों ने दौड़कर छात्रा को बमुश्किल उसके कब्जे से छुड़ाया। जमा हुए राहगीरों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित छात्रा के परिवार वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

आपका पैसा 5 साल में डबल और 7.5 साल में ट्रिपल, देखें जबरदस्त स्कीम

 

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एक मेडिकल कालेज में जीएनएम की छात्रा है। बताते हैं कि गांव का ही युवक बीते चार वर्ष से युवती से प्यार करता है। उसने छात्रा को कई बार दूसरे युवकों से बात करते हुए देख लिया। छात्रा की इसी बात से युवक नाराज था। शनिवार की शाम छात्रा स्कूटी से अपने गांव से गजरौला किसी काम से आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे युवक खड़ा मिला तथा उसकी स्कूटी रुकवाकर नीचे उतारकर पहले उससे बात की। बात में उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की।

See also  विशालकाय सांप ने जकड़ा गाय को, खौफनाक दृश्य, देखें संघर्ष का वीडियो

 

2025 में ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता पर्सनल लोन, जानें कौन सा ज्यादा फायदेमंद

 

मामला सरेराह होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह छात्रा को युवक से छुड़ाया। इसी बीच भीड़ में शामिल किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गला घुटने पर छात्रा बेहोश हो गई। आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

See also  अमीर लड़कियों को गर्भवती करने पर मिलेंगे 5 लाख, कहां जारी हुआ ऐसा विज्ञापन!