जांजगीर चांपा
जिले के ग्राम बीरगहनी में तालाब के अंदर झाड़ियां के बीच तैरता हुआ अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान तोता राम 48 वर्ष के रूप में की गई है। रविवार के दिन से लापता था। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
पामगढ़ : तालाब में मिली 20 दिनों से लापता युवक की लाश, कपड़े से हुई पहचान, जाँच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी अनुसार,,ग्राम बिरगहनी च का रहने वाला तोता राम यादव जोकि रविवार की रात को शराब पीने के बाद घर से निकला गया। जिसके बाद देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों को लगा कि हर बार की तरह देर से घर आ जायेगा। मगर सुबह भी नहीं मिला तो आस पास खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका।
नवसिखिया कार चालक ने 5 को कुचला, 2 की हालत गंभीर, दिल दहला देने वाला विडियो
वही सोमवार की शाम करीबन 5 बजे गांव के कुछ युवकों ने तालाब में तैरता हुआ लाश देखा जिसके बाद लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। तालाब से शव को 7.30 बजे निकला गया। सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रात होने से पोस्टमार्टम को मंगलवार की सुबह कराया जाएगा। अधेड़ व्यक्ति की मौत तालाब में डूबने से हुई होगी ,पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली कारण पता चला पाएगा|
किसानों की आय को दोगुना करने के लिए 5 सरकारी योजनाएं, जाने कौन-कौन सी ?