लड़की बनकर बनाता था Reels, ऐसा क्या हुआ की उसे करना पड़ा आत्महत्या, जाने क्या है कारण

बिहार के बेगूसराय में दसवीं क्लास के छात्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र की आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि छात्र इंस्टाग्राम और फेसबुक एवं यूट्यूब पर लड़की के भेष में Reels बनाता था. ये बात उसकी मां को पसंद नहीं थी. उन्होंने बेटे कई बार डांटा. लेकिन बेटा नहीं माना. शनिवार को छात्र आदत से मजबूर लड़की की ड्रेस पहनकर Reels बनाने चला गया. वापस लौटा तो मां ने उसे फटकार लगाई.

 

इसे भी पढ़े :- 50 लाख रुपये तक का लोन, 35% तक की सब्सिडी, जाने कैसे उठाए इसका लाभ

 

मां की डांट बेटे को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मां ने जब बेटे की लाश कमरे में फंदे से लटकी देखी तो उनकी चीख निकल गई. परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए. आस-पास के लोग भी उनके घर पहुंचे. पुलिस को फिर सूचना दी गई. फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में जांच जारी है.

See also  बड़ा फैसला, नियम उल्लंघन पर राजस्थान के 10 डेंटल कॉलेजों पर सुप्रीम कोर्ट ने किया ₹100 करोड़ का जुर्माना

 

इसे भी पढ़े :- हर परिवार को चिकित्सा के लिए सरकार दे रही हैं 30 हजार रुपये , यहाँ जाने पूरी जानकारी

 

मामला नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है. मृतक का नाम अंकित कुमार था. उसके इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर काफी फॉलोअर्स थे. इंस्टाग्राम पर अंकित के 4 हजार फॉलोअर्स था. जबकि, यूट्यूब पर 10 हजार सब्सक्राइबर थे. फेसबुक पर भी वो काफी फेमस था. अंकित कुमार लड़की के भेष में Reels बनाकर अपलोड करके अपने गांव में फेमस हुआ था.

 

इसे भी पढ़े :-पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024, सरकार दे रही खरीदी पर सब्सिडी

 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि अंकित कुमार दसवीं क्लास का छात्र था. उन्होंने बताया कि अक्सर इंस्टाग्राम फेसबुक यूट्यूब पर लड़की के भेष में Reels बनाचा था. उन्होंने बताया- शनिवार को देर शाम भी वह Reels बनाकर अपने घर वापस लौटा. तभी खाने के समय मां की अंकित से बहस हो गई. उन्होंने उसे दोबारा ऐसे Reels बनाने से मना किया. इसी से नाराज होकर अंकित कुमार अपने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पड़ोसियों का कहना है कि अंकित गांव का होनहार लड़का था. पढ़ाई में भी काफी तेज था. मिली जानकारी के अनुसार अंकित कुमार का रानी एक्टर के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट था. मरने से पहले अंकित कुमार ने 2 घंटा पहले ही Reel बनाई थी.

See also  मध्यमवर्गीय परिवार को मिलेगी अब GST से राहत! 12% स्लैब खत्म कर 5% में लाने की तैयारी में सरकार

 

टूरिस्टों पर हाथी का हमला, टूरिस्ट गाइड के समझदारी और साहस ने बचाई सबकी जान