पुराने सोने के गहने बेचने से पहले जरुर करें ये काम, वरना लग सकता हैं चूना

पुराने सोने के गहने बेचने से पहले जरुर करें ये काम : घरों में सोना जमा करने का चलन काफी पुराना है. लोग इसे प्रॉपर्टी के तौर पर देखते हैं क्‍योंकि वक्‍त के साथ सोने की कीमत भी बढ़ती है. मुश्किल समय में आप इसे बेचकर पैसों का इंतजाम कर सकते हैं. हालांकि वक्‍त के साथ सोने तरह-तरह के लेटेस्‍ट डिजाइन सामने आ गए हैं. ऐसे में पुरानी ज्‍वैलरी के डिजाइन महिलाओं को रास नहीं आते. कई बार लोग पुरानी गोल्‍ड ज्‍वैलरी को बेचकर नई डिजाइन की ज्‍वैलरी बनवाते हैं या फिर पैसों की जरूरत पड़ने पर पुरानी ज्‍वैलरी को बेचते हैं.

 

इसे भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवक युवतियों हर महीने, 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, जाने किसे भरे आवेदन

 

पुरानी ज्‍वैलरी में सबसे बड़ी समस्‍या हॉलमार्किंग की होती है. पहले के समय में सोने पर हॉलमार्किंग नहीं की जाती थी. ऐसे में जब आप उसे बेचते थे तो ज्‍वैलर ग्राहक को अच्‍छा खासा चूना लगा देते थे. लेकिन अब अगर आप बिना हॉलमार्किंग वाली पुरानी ज्‍वैलरी बेचना चाहते हैं तो आप पहले इसकी हॉलमार्किंग करवाइएगा. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका सोना कितने कैरेट का है और इसे बेचते समय आप इसका सटीक सौदा कर पाएंगे.

See also  किसान सम्मान की 19वीं क़िस्त इस बार अटक सकती है, जाने क्या है कारण

 

इसे भी पढ़े :- हर परिवार को चिकित्सा के लिए सरकार दे रही हैं 30 हजार रुपये , यहाँ जाने पूरी जानकारी

 

सरकार ने 1 अप्रैल, 2023 से सोना खरीदने और बेचने के लिए 6 डिजिट वाला हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर अनिवार्य कर दिया है. गोल्‍ड हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता का प्रमाण है. देश में सोने की शुद्धता को परखने का काम BIS करता है. हॉलमार्किंग वाली ज्‍वैलरी पर BIS के तिकोने निशान वाला हॉलमार्क बना होता है.

 

अगर आप पुराने गहने की हॉलमार्किंग करवाना चाहते हैं, तो ये काम बहुत आसानी से किया जा सकता है. इसके लिए आपको BIS की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपने शहर में मौजूद BIS सेंटर का पता करना होगा, जहां कैरेट मापने की मशीन लगी होती है. ये मशीन तीन लेयर पर सोने की जांच करती है और इसके बाद सोने की शुद्धता को कैरेट में बताती है. इसके बाद BIS द्वारा सोने की हॉलमार्किंग कर दी जाती है. पुराने गहनों पर हॉलमार्किंग चार्ज प्रति गहने 45 रुपए है.

See also  UPI के बदले नियम, Google Pay, PhonePe और Paytm से नहीं कर पाएंगे पेमेंट

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

पुराने सोने के गहने बेचने से पहले जरुर करें ये काम : जब भी घर से सोने को बेचने या खरीदने के लिए निकलें तो अपने शहर के सोने के दाम देखकर जाएं. कैरेट के हिसाब से सोने के दाम अलग-अलग होते हैं. इससे सोने को बेचने और खरीदने, दोनों में आपको काफी सहूलियत रहेगी और आप समझदारी से इस काम को कर पाएंगे. बता दें कि 22 कैरेट सोने पर 916, 18 कैरेट के सोने पर 750 और 14 कैरेट के सोने पर 585 नंबर लिखा होता है, इन अंकों को देखकर आप पहचान सकते हैं कि सोना कितने कैरेट का है. 22 कैरेट के सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है, 18 कैरेट में 75 फीसदी और 14 कैरेट में 58.3 फीसदी सोना होता है. इसके साथ अन्‍य धातुओं को मिक्‍स करके सोने के गहने तैयार किए जाते हैं.

See also  SBI में ₹1 लाख जमा करें और ₹42.524 का निश्चित ब्याज प्राप्त करें, सरकारी गारंटी के साथ उत्कृष्ट रिटर्न

 

गूगल पे से मिलेगा अब गोल्ड लोन, मुथूट फाइनेंस के साथ हुई गूगल की पार्टनरशिप