आज पढ़ाने की ज़िद ना करों, स्टूडेंट्स ने ऐसे गाया गाना की टीचर ने पकड़ लिया सिर, विडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया घर से निकलकर दफ्तर के बाद अब स्कूलों तक जा पहुंचा है. शायद यही वजह है कि, इंटरनेट पर टीचर और स्टूडेंट्स की शानदार केमिस्ट्री वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कई महिला टीचर अपने छात्रों संग ‘आह टमाटर बड़े मजेदार’ पर रील बना चुकी हैं, तो कोई पनिशमेंट के नाम पर उनसे प्यार जता रही हैं.

 

इसे भी पढ़े :-हर महीने घर आएगी 45 हजार रु तक की इनकम, अगर पत्नी के नाम खोलें ये खाता

 

टीचर और स्टूडेंट्स के इन वीडियो में एक कंटेंट ऐसा भी वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र अपनी अध्यापिका को तंग करते नजर आ रहे हैं. यह वाकया कॉलेज और प्राइवेट स्कूलों में ज्यादा देखने को मिल रहा है. अब ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक स्टूडेंट अपनी टीचर के सामने बैठकर उनके लिए अपने ही अंदाज में गजल गा रहा है. छात्रों से भरी हुई क्लास में टीचर…गाना गा रहे इस छात्र को निहार रही हैं और छात्र हंस रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं.

See also  किसान के खाते में आए 759 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये, जानकारी मिली तो उनके उड़ गए पति-पत्नी के होश

 

इसे भी पढ़े :-रैगिंग के नाम पर वहशीपन, प्राइवेट पार्ट पर लटकाए डंबल, कम्पास से किया जख्मी

 

 

छात्र ने टीचर के सामने गाया गाना (Teacher and Student Viral Video)

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि छात्रों से भरी क्लास में फ्रंट बेंच पर बैठा एक छात्र फरीदा खानुम की गजल ‘आज जाने की जिद ना करो’ को अपने शब्दों में कुछ इस तरह गा रहा है, जिसे सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. स्टूडेंट गा रहा है, ‘आज पढ़ाने की जिद ना करो, यू हीं कुर्सी पर बैठे रहो, आज पढ़ाने की जिद ना करो’. वहीं, छात्र अपने साथी के गाने पर खूब ठहाके लगा रहे हैं और अध्यापिका की नजर बस अपने इस शरारती छात्र पर टिकी हुई है. इतना ही नहीं, इस छात्र ने इस गजल पर अपने गाने को पूरा किया और अंत तक अध्यापिका को कुर्सी से हिलने तक नहीं दिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों का ज्यादातर ध्यान छात्र की गायिकी और अध्यापिका के रिएक्शन पर जा रहा है.

See also  रील बनाने के चक्कर में नदी में गिरे युवक-युवती, वीडियो देखकर नहीं रुक रही लोगों को हंसी, एक छोटी की लापरवाही से खतरे में पड़ सकती है जान

 

 

ट्रेन ऊपर से गुजर गई और लड़की फोन पर करती रही बाबू-सोना, सामने आया दिल दहला देने वाला विडियो