जांजगीर : अकलतरा और बम्हनिडीह जनपद पंचायत में भाजपा का कब्ज़ा, उपाध्यक्ष भी जीते

अकलतरा और बम्हनिडीह जनपद पंचायत में भाजपा का कब्ज़ा : जांजगीर चांपा जिले में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो गए हैं। अकलतरा जनपद पंचायत में भाजपा ने दोहरी जीत हासिल की है।

 

इसे भी पढ़े :- पीएम इंटर्नशिप योजना, आगे की पढाई के लिए मिलेगा हर महीने 5 हजार, जाने कैसे करें आवेदन

 

अकलतरा और बम्हनिडीह जनपद पंचायत में भाजपा का कब्ज़ा :  अकलतरा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित अन्नू शकुन देव अघरिया और बागी प्रत्याशी सुष्मिता समित सिंह के बीच मुकाबला हुआ। कुल 23 सदस्यों में से अन्नू अघरिया को 14 वोट मिले। सुष्मिता सिंह 9 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा रहा। भाजपा समर्थित कमलेश पाटले ने 14 वोट हासिल किए। उनकी प्रतिद्वंद्वी मालती कश्यप को 9 वोट मिले।

 

इसे भी पढ़े :-पंच पतियों को दिला दी शपथ, गरमाया मामला, ग्राम पंचायत सचिव का कारनामा

 

See also  लॉक डाउन में शादी पड़ी महंगी, रजगामार पुलिस ने किया अपराध दर्ज़

अकलतरा और बम्हनिडीह जनपद पंचायत में भाजपा का कब्ज़ा :  बम्हनिडीह जनपद पंचायत में भी भाजपा की जीत हुई। यहां भाजपा की मनीषा चौहान ने इंद्रावती संतराम प्रधान को 12 वोटों के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार उत्तरा सनत सिदार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 

पामगढ़ : कोनारगढ़ में जीत के बाद गाँव में जश्न, घर-घर पहुंचे युवा सरपंच अनिल जोशी, पहली बार में मिली सफलता