एयरोपोर्ट पर महिला का नग्न प्रदर्शन, कई लोगों को दांतों से भी काटा, वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल

एयरोपोर्ट पर महिला का नग्न प्रदर्शन : अमेरिका के टेक्सास स्थित एक एयरोपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अचानक कपड़े उतारकर हिंसक हो गई है। खबर है कि महिला ने कई लोगों को घायल किया और लोगों को दांतों से भी काटा। कहा जा रहा है कि वह खुद को देवी वीनस बता रही थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

इसे भी पढ़े :-सुपरएप टाटा न्यू की बेहतरीन स्कीम, Fixed Deposit! मिलेगा तगड़ा ब्याज

 

एयरोपोर्ट पर महिला का नग्न प्रदर्शन : टेक्सास के डेलस पोर्ट वर्थ इंटरनेशनल पर यह घटना 14 मार्च की है। महिला की पहचान समांथा पामा के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला पर एयरपोर्ट के रेस्त्रां मैनेजर को उसकी ही पैंसिल से सिर और चेहरे पर चोट पहुंचाने की कोशिश के आरोप हैं। इसके अलाव उसपर एक शख्स के हाथों पर बुरी तरह से काटने के भी आरोप लगे हैं।

See also  4 साल बाद भारत में तालिबानी विदेश मंत्री की दस्तक: आमिर मुत्तकी को मिली UN से विशेष मंजूरी

 

इसे भी पढ़े :-5000 न देने पर थर्ड डिग्री देकर नाबालिग को पुलिस ने उतारा मौत के घाट, अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा

 

एयरोपोर्ट पर महिला का नग्न प्रदर्शन : वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पूरी तरह से नग्न है और पानी फेंक रही है। उसने टीवी की स्क्रीन को तोड़ दिया और अश्लील हरकतें कर रही है। खबर है कि एयरपोर्ट पर मौजूद एक महिला ने पामा को कोट भी दिया, जिसके बाद वह भाग खड़ी हुई और शोर मचाने लगी। पुलिस को पामा टर्मिनल डी के गेट डी1 पर मिली है। खास बात है कि वह खून से लथपथ थी, लेकिन कथित तौर पर उनका नहीं था।

 

इसे भी पढ़े :-जिन्दा बच्चे को मृत बताकर सरकारी डॉक्टर ने भगा दिया प्रसूता को, निजी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लगते ही हरकत करने लगा बच्चा

 

एयरोपोर्ट पर महिला का नग्न प्रदर्शन : इस हरकत के बाद पामा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह उस दिन अपनी दवा नहीं ले सकी थीं। हालांकि, अब तक यह भी साफ नहीं है कि वह किस बीमारी की कौन सी दवा ले रही थीं। उन्होंने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ यात्रा कर रही थीं। व्यस्त एयरपोर्ट पर इस तरह के बर्ताव की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।

See also  इस्राइल के हवाई हमलों से बौखलाया हिजबुल्ला, जवाब में दागे 300 से अधिक रॉकेट

कहा जा रहा है कि पामा किसी मानसिक बीमारी का शिकार हो सकती हैं, लेकिन स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की तरफ से जांच जारी है।