पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम, लोग हो रहें है मालामाल, युवा भर रहे हैं तिजोरी

भारतीय पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और लाभदायक विकल्प बनकर उभरी है. यह स्कीम बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह ही काम करती है, लेकिन इसमें ब्याज दरें अधिक आकर्षक हैं.

पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में निवेशकों को 6.9 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक का ब्याज मिलता है, जो इसे बैंकों की एफडी से बेहतर बनाता है. इस स्कीम में निवेश किया गया पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि यह भारत सरकार के अधीन काम करता है.

 

इसे भी पढ़े :- हर परिवार को चिकित्सा के लिए सरकार दे रही हैं 30 हजार रुपये , यहाँ जाने पूरी जानकारी

 

पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम की खास बातें

पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम में निवेशक 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए अपना पैसा जमा कर सकते हैं. इस स्कीम में न्यूनतम 1,000 से खाता खोला जा सकता है, जबकि अधिकतम जमा राशि की कोई सीमा नहीं है. टीडी खाते पर मिलने वाला ब्याज निवेश की अवधि पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए, 2 साल की टीडी पर 7.0 फीसदी का ब्याज मिलता है.

See also  केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, देखें कब से कर सकते हैं आवेदन

2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज?

अगर आप पोस्ट ऑफिस की 2 साल की टीडी स्कीम में 2 लाख जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,29,776 मिलेंगे. इसमें 29,776 का ब्याज शामिल होगा. यह ब्याज गारंटीड और फिक्स है, जिसमें किसी तरह का रिस्क नहीं है.

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

कौन खोल सकता है टीडी खाता?

पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में कोई भी व्यक्ति खाता खोल सकता है. इसमें सिंगल अकाउंट के साथ-साथ जॉइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है. जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं. यह स्कीम छोटे और बड़े निवेशकों दोनों के लिए उपयुक्त है.

पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम के फायदे

सुरक्षित निवेश: पोस्ट ऑफिस सरकारी संस्था है, इसलिए इसमें निवेश किया गया पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है.

आकर्षक ब्याज दरें: बैंकों की तुलना में पोस्ट ऑफिस टीडी पर ब्याज दरें अधिक हैं.

See also  LIC आधार शिला स्कीम, छोटी बचत से होगा लाखों का मुनाफा, सकता है तगड़ा रिटर्न

लचीलापन: 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि चुनने की सुविधा.

कम निवेश: सिर्फ 1,000 से खाता खोल सकते हैं.

कैसे खोलें टीडी खाता?

पोस्ट ऑफिस टीडी खाता खोलने के लिए आपको नजदीकी डाकघर जाना होगा. वहां आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. इसमें पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है.

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. johar36garh.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

पोस्ट ऑफिस में खाता है तो सावधान हो जाएं!, आपका अकाउंट हो सकता है खाली! जानें कैसे बचें