CG : तीन दिन से लापता 7 साल की बच्ची की झाड़ियों में मिली लाश, हत्या की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता 7 साल की बच्ची की लाश रजगामार क्षेत्र के करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिली है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। वहीं अनाचार की आशंका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।

 

CG : सड़ी-गली हालत में मिली 15 दिन से लापता युवती की लाश, मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

 

जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय मृत बच्ची के पिता चार महीने पहले ही अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए रजगामार आए थे। इसी बीच 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बच्ची घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू उपयोग का सामान लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की। परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था का काला दिन बताया

 

झाड़ियों में फंदे पर लटकती मिली नाबालिग लड़की की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद बालको थाना क्षेत्र की रजगामार चौकी पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डॉग स्क्वायड की मदद से भी खोजबीन की। करीब तीन दिन बाद आज गुरुवार को बच्ची का शव करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अनाचार की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

 

कोरबा में राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची अचानक लापता, घंटों बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

See also  रायपुर में दुष्कर्म की शिकार हुई युवती