सरपंच को हटाने ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, उपसरपंच और पंचो को समझाने में जुटा प्रशासन

सरपंच को हटाने ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, उपसरपंच और पंचो को समझाने में जुटा प्रशासन  : कवर्धा जिला में सरपंच की कार्यशैली से नाराज उप सरपंच और पंचों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार को रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर चक्का जाम कर दिया. पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से एक तरफ जहां सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है, वहीं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

 

इसे भी पढ़े :-प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को मंजूरी, मिलेगा 25 लाख का लोन सब्सिडी भी, कम ब्याज पर

 

मामला ग्राम पंचायत दशरंगपुर का है, जहां राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पंचायत भवन में नि:शुल्क खसरा, बी-1 नक्शा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी पहुंचे थे.

 

इसे भी पढ़े :-महाकुंभ में भगदड़, मृतकों की संख्या में झोल, 37 नहीं 82 लोगों के मिले प्रमाण, मुआवजा में बंदरबांट

 

See also  शिवरीनारायण : घर में सो रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

सरपंच को हटाने ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, उपसरपंच और पंचो को समझाने में जुटा प्रशासन  : शिविर के दौरान उपसरपंच दुर्गेश साहू और पंचों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा को सरपंच तारकेश्वर सिंह के खिलाफ आवेदन देते हुए गांव में चल रहे विकास कार्यों का हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया. कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जनप्रतिनिधियों को समझाइश देते हुए कहा कि इस तरह से गांव विकास रुक जाएगा. इस संंबंध में मुलाकात के लिए कलेक्टर कार्यालय आमंत्रित करते हुए सरपंच और उप सरपंच को समझाइश दी.

 

इसे भी पढ़े :-बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हडकंप, स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन की टीम

 

लेकिन कलेक्टर के प्रस्ताव को ठुकराते हुए सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उपसरपंच दुर्गेश साहू और पंचों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे पहुंचकर चक्काजाम कर दिया. चक्काजाम की वजह सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. वहीं आवाजाही करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं.

See also  पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

 

 

शख्स को पहले नहालाया, खाना खिलाया, फिर चाकू से वॉरकर दे दी नरबलि, इलाके में दहशत का माहौल