जिनमें दिखें ये आदतें उन जलनखोर लोगों से हो जाएं दूर, आज जानते हैं ऐसे ही लोगों की कुछ आदतों के बारे में

जिनमें दिखें ये आदतें उन जलनखोर लोगों से हो जाएं दूर, आज जानते हैं ऐसे ही लोगों की कुछ आदतों के बारे में  : ऐसे लोगों से कभी ना कभी आपका पाला जरूर पड़ा होगा, जिनकी फितरत ही लोगों से जलने वाली होती है। किसी की खुशी को देखकर अंदर ही अंदर कुढ़ना, लोगों को नीचा दिखाना; ये इनकी कुछ खूबियां होती हैं। दिक्कत वाली बात ये है कि ऐसे लोगों को पहचानना अक्सर बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि ये मुंह पर तो इतने मीठे बनते हैं कि इन्हें देखकर लगता है कि आपके सबसे बड़े चाहने वाले यही हैं। लेकिन भीतर से ये इतने टॉक्सिक होते हैं और आपके आसपास नेगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोग अपने फायदे के किसी भी हद तक जा सकते हैं और आपकी मेंटल पीस को भी इफेक्ट कर सकते हैं। तो चलिए आज ऐसे ही लोगों की कुछ आदतों के बारे में जानते हैं, ताकि आप इन्हें पहचान सकें और समय रहते ही इनसे दूर हो जाएं।

 

इसे भी पढ़े :- यूट्यूब में शॉर्ट्स विडियो बनाकर कमाएं पैसे, सिर्फ 60 सेकेण्ड से मोटी कमाई

 

झूठी तारीफ के पीछे मारते हैं ताना
जलनखोर लोगों की पहचान अक्सर आप उनकी बातों से कर सकते हैं। ये आपकी तारीफ भी करेंगे तो उसके पीछे एक छिपा हुआ ताना भी होगा। उदाहरण के लिए, ‘तुम्हारी स्किन तो अच्छी है बस थोड़ी ग्लोइंग होती तो अच्छा होता।’ इसके पीछे इनका मकसद आपके कॉन्फिडेंस को कम करना होता है। ये लोग आपकी सेल्फ एस्टीम पर वार करते हैं, ताकि आप अपने बारे में बुरा सोचने लगें और अपनी काबिलियत पर ही सवाल उठाने लगें।

See also  यह व्यायाम डायबिटीज में ब्लड शुगर को कम कर इंसुलिन को 52% तक बढ़ाता है

 

इसे भी पढ़े :-पैरालायसिस अटैक, तुरंत करें ये उपाय, बच सकते हैं बड़ी समस्या से

 

खुद को ऊंचा उठाने के लिए आपको नीचा दिखाना
जिनमें दिखें ये आदतें उन जलनखोर लोगों से हो जाएं दूर, आज जानते हैं ऐसे ही लोगों की कुछ आदतों के बारे में : जलनखोर लोगों की एक सबसे टॉक्सिक आदत होती है कि ये खुद को ऊंचा दिखाने के लिए आपको नीचा दिखाने से भी नहीं चूकते। ऐसे लोग अक्सर सबके सामने आपके आइडियाज का मजाक उड़ाते हुए मिलेंगे। ‘अरे तुमने कौन सी नई बात बता दी?’, ‘तुम रहने दो तुमसे हो नहीं पाएगा’; ऐसी ही कुछ बातें कह कर वो आपको कहीं ना कहीं नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसा कर के वो खुद को ऊपर उठाने और आपसे बेहतर दिखाने की कोशिश करते हैं।

 

इसे भी पढ़े :-जानलेवा हो सकता है डायरिया, जानें उल्टी-दस्त होने पर क्या करें

 

See also  5 फूड, जो रखेंगे नाखूनों को हेल्दी

 

नहीं सहन कर पाते किसी की तारीफ
अगर आपके इर्द-गिर्द कोई ऐसा इंसान मौजूद है, जिससे किसी की भी तारीफ बर्दाश्त नहीं होती है; तो समझ लें ये भी जलनखोर लोगों में से ही एक हैं। ऐसे लोगों के सामने अगर किसी की जरा तारीफ हो जाए, खासतौर से किसी के सक्सेस को ले कर कोई गुड न्यूज हो; तो उसे सुनते ही इनके चेहरे का रंग उड़ जाता है। इसके बाद ये उसकी बुराई करना या उसकी तरक्की में कमियां निकालना शुरू कर देते हैं। ऐसे लोग अगर आपके आसपास हैं, तो इनसे दूरी बनाने में ही भलाई है।

 

इसे भी पढ़े :-नींबू के छिलकों में छुपे है कई राज, फेंके नहीं करें ऐसे उपयोग

 

हर बात में आपकी होड़ करना
जिनमें दिखें ये आदतें उन जलनखोर लोगों से हो जाएं दूर, आज जानते हैं ऐसे ही लोगों की कुछ आदतों के बारे में : जलनखोर लोगों की एक पहचान ये भी है कि ये हर बात में आपकी होड़ करना चाहते हैं। जैसे अगर आपने नया फोन लिया या कोई महंगी शर्ट, तो ये झट कह देंगे कि ये तो मेरे पास भी है। आपकी कहीं नई जॉब लगी तो कहेंगे कि ये तो कुछ नहीं है मेरे भाई का इससे अच्छा लगा है। यानी कुल मिलाकर ये हर चीज में आपको टक्कर देने की कोशिश करेंगे। इनका मकसद आपकी खुशी और एक्साइटमेंट को कम करना और आपको नीचा दिखाना होता है।

See also  सपनों को दें उड़ान : अब्दुल कलाम के प्रेरक विचार

आपकी पीठ पीछे बुराई करना
ऐसे लोग अक्सर आपके मुंह पर तो बड़े मीठे बनते हैं लेकिन पीठ पीछे आपके बारे में बुरा-भला कहने से नहीं चूकते। इनकी पूरी कोशिश रहती है दूसरों के आगे आपकी इमेज खराब करने की। बात तब और ज्यादा बिगड़ जाती है, जब आप इन्हें अपना करीबी समझकर अपनी बातें शेयर कर देते हैं। क्योंकि ये दगा देने में माहिर होते हैं और आपकी इन्हीं बातों को आपके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं। समय पड़ने पर दूसरों के आगे ये आपके सारे राज खोलने से भी नहीं चूकते।

 

 

ज्यादा सोना भी नुकसानदायक, जाने किस उम्र में कितना सोना चाहिए