शोरूम से बाहर निकलते ही बेकाबू हुई कार, बैरिकेडिंग तोड़कर सड़क पर बाइक सवार को रौंदा, सामने आया भयानक विडियो

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सागर कस्बे में आयुध पूजा के दिन नई कार की डिलीवरी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मारुति कार शोरूम से बाहर निकलते समय कार अचानक बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान कार ने वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

 

 

अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

जानकारी के मुताबिक, ग्राहक आयुध पूजा के अवसर पर नई कार खरीदने शोरूम पहुंचे थे। कार की पूजा करने के बाद शोरूम कर्मचारियों ने उन्हें गाड़ी सौंप दी। लेकिन शोरूम से बाहर निकलते ही चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया। कार अचानक तेज रफ्तार से आगे बढ़ी और शोरूम के सामने लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर सड़क पर जा पहुंची।

See also  लखनऊ में 26-28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ, 50 हजार युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

 

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, नदी में गिरी कार, 4 युवकों की मौके पर ही मौत, 2 गंभीररूप घायल, शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

 

सड़क पर पहुंचते ही बेकाबू कार की एक मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और शोरूम कर्मचारियों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों घायलों का इलाज अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में चल रहा है। यह पूरी घटना शोरूम के पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

जांजगीर में शोरूम से निकलते ही बेकाबू हुई कार, 4-5 बाइक को टक्कर मारते हुए उतरी सड़क के नीचे, बाल-बाल बचे लोग, विडियो वायरल

See also  भारत में तीन नई एयरलाइंस को मंजूरी, हवाई कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी; इंडिगो और एयर इंडिया पर निर्भरता घटेगी