चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है भारतीय ब्रांड, लॉन्च करेगा Ai+ फोन्स

मुंबई 

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नए प्लेयर की एंट्री होने वाली है. ये ब्रांड भारतीय होगा, जो अगले महीने अपने स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. हम बात कर रहे हैं NxtQuantum Shift टेक्नोलॉजी की, जिसे माधव सेठ लेकर आ रहे हैं. ब्रांड ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स का डिजाइन अनवील कर दिया है. 

कंपनी Ai+ ब्रांड नेम से अपने फोन्स को लॉन्च करेगी. कंपनी का दावा है कि इन फोन्स को भारत में मैन्युफैक्चर और डेवलप किया गया है. डिवाइस आपके डेटा और प्राइवेसी का खास ध्यान रखेंगे. कंपनी के एक फोन का नाम  AI+ Nova 2 5G हो सकता है. 

सामने आई हैं ये डिटेल्स 

कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स के डिजाइन को रिवील कर दिया है. ये फोन्स Flipkart पर उपलब्ध होंगे. फ्लिपकार्ट पर आपको Ai+ के अपकमिंग फोन्स की माइक्रोसाइट मिल जाएगी, जहां पर इनका डिजाइन देखने को मिलेगा. कंपनी के बैनर में लिखा है, 'भारत में डिजाइन हुए. भारत में बनाए गए. दुनिया के लिए तैयार हैं.'

See also  RBI ने उठाया बड़ा कदम: डिजिटल फ्रॉड में ग्राहकों को अब मिलेगा मुआवजा

इससे साफ होता है कि इन स्मार्टफोन्स को भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है. ब्रांड का एक फोन पांच कलर ऑप्शन- पर्पल, पीच, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में आएगा. रियर पैनल पर तीन बड़ी लाइन्स होंगी. फोन के पावर बटन को बॉडी से अलग कलर दिया गया है.
 
मिलेगा 50MP का कैमरा

स्कॉयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में डुअल लेंस और एक LED फ्लैशलाइट दी गई है. इस पर टेक्स्ट में लिखा है 50MP AI MATRIX CAMERA. इसका मतलब साफ है कि स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक Asus ROG Phone 9 जैसा है. 

पेज पर एक अन्य फोन भी दिख रहा है, जिससे साफ है कि कंपनी दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. ये स्मार्टफोन ग्लॉसी बैक पैनल के साथ आ सकता है. इसमें आपको यू-शेप नॉच मिलेगा. 

NxtQuantum Ai+ में क्या होगा खास? 

फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट की मानें, तो ये स्मार्टफोन यूजर्स की सेफ्टी पर फोकस करेंगे. ब्रांड के फोन्स NxtQuantum OS पर काम करेंगे. ये सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड पर बेस्ड हो सकता है. इस सॉफ्टवेयर को भारतीय इंजीनियर्स द्वारा डिजाइन किया गया है, जिसकी वजह से लोगों को एक यूजर फ्रेंडली इंटरफेस मिलेगा. 

See also  भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना iPhone 16, 65 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

रिपोर्ट्स की मानें, तो ये फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकते हैं. ब्रांड अपने शुरुआती मॉडल्स को 10 हजार रुपये से कम बजट में लॉन्च करेगा. कंपनी के स्मार्टफोन्स की कीमत 5 हजार रुपये से 8 हजार रुपये के बीच हो सकती है. कंपनी अपने स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च करने वाली है.