उत्तर प्रदेश के जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर मंगलवार सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा घायल हो गए. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
शिवरीनारायण में टला बड़ा हादसा, जाम में अनियंत्रित हुई ट्रक, तीन बाइक को रौंदा, महिला हुई घायल, मचा अफरातफरी
जानकारी के अनुसार वाजिदपुर दक्षिणी, थाना लाइन बाजार निवासी सुधांशु शर्मा (28) पुत्र रतन शर्मा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने चाचा शरद कुमार शर्मा को बाइक पर बैठाकर उनकी बेटी की शादी का कार्ड बांटने खासनपुर मोहल्ले गए थे. कार्ड बांटकर दोनों घर लौट रहे थे. इसी दौरान शास्त्री ब्रिज पर सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े.
जांजगीर : अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, युवक की मौके पर ही मौत, जाँच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ऑटो की व्यवस्था कर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुधांशु शर्मा को देखते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं उनके चाचा शरद कुमार शर्मा घायल हो गए. शरद कुमार शर्मा की बेटी की शादी आगामी 21 नवंबर को होनी थी. इसी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर सुधांशु घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.