जांजगीर : अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, युवक की मौके पर ही मौत, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां बीती रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा रोड पर हुई। मृतक की पहचान विजय केंवट के रूप में हुई है, जो ग्राम बरबसपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। बाइक सवार किस वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

See also  पामगढ़/पचपेड़ी : शादी का कार्यक्रम मचा बवाल, फूड पॉइजनिंग बड़ी संख्या में लोग बीमार, कम पड़े बेड, स्वास्थ्य केंद्र में मची अफरा-तफरी