बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 2 भाइयों को रौंदा, 1 की मौके पर ही मौत, दूसरे की अस्पताल में तोड़ा दम, पूरे गांव में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले एक गांव में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। रायपुर से पल्सर बाइक पर सवार होकर अपने गांव गतौरी लौट रहे दो सगे भाइयों को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़े भाई ने इलाज के दौरान सिम्स CIMS अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

बिलासपुर : तेज रफ्तार ट्रेलर ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक मौके से फरार, लोगों ने किया जाम

जानकारी के अनुसार, गतौरी निवासी देव कुमार बघेल के बेटे रितेश बघेल (22) और साहीन बघेल (19) करीब एक महीने पहले ही काम की तलाश में रायपुर गए थे। वहां वे अपने जीजा के साथ कूलर और अलमारी बनाने का काम करते थे। शनिवार को दोनों भाई बाइक से दिवाली मनाने अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे कोनी थाना क्षेत्र के लोखंडी-तुर्काडीह के पास मोड़ पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साहीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

See also  महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प

CG : घर में जा घुसी तेज रफ्तार ट्रेलर, बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौत, बाल-बाल बचे बच्चे व ससुर, परिजनों ने किया चक्काजाम

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल रितेश को पहले 108 एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे सिम्स रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, दोनों भाइयों के माता-पिता की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। घर में बुजुर्ग दादा-दादी, एक छोटा भाई और बहन हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी बड़े भाई रितेश पर ही थी, जिसकी इस हादसे में जान चली गई। सबसे दुखद बात यह रही कि दुर्घटना के वक्त दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने से उनकी जान चली गई।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने शिक्षक को मारी ठोकर, मौके पर ही दर्दनाक मौत, फरार ट्रेलर चालक की तलाश

स्थानीय पुलिस और आंकड़ों के मुताबिक, बिलासपुर जिले में सड़क हादसों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच जिले में कुल 1170 सड़क हादसे हुए, जिनमें 333 लोगों ने अपनी जान गंवाई। हैरानी की बात यह है कि इनमें से करीब 70% मौतें (233 मौतें) सिर्फ बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के कारण हुईं।

See also  अपहरण की आशंका में कब्र तक खोद डाली पुलिस, 9 महीने बाद घर लौटी लड़की, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

पामगढ़ में तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, 2 अन्य लोगों ने कूदकर बचाई जान