CG : संदिग्ध परिस्थितियों में मिली मासूम बच्चे की लाश, शरीर से आंखें और किडनी गायब, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच, एक संदेही गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। लोढ़ेनापाठ निवासी जितेंद्र राम का शव 7 नवंबर की सुबह ग्राम सन्ना में एक खेत के गड्ढे में मिला। बच्चे का शव बोरी, कंबल और गोदरी में लपेटकर रखा गया था। इस मामले में अब शरीर से आंखें और किडनी गायब होने के बेहद गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में संदेही ममेरे चाचा वासुदेव उर्फ टांगनु को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

 

CG : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अर्धनग्न लाश, फरार पति पर हत्या का संदेह, जाँच में जुटी पुलिस

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम लोढ़ेनापाठ निवासी रामजीत राम ने 7 नवंबर 2026 को सन्ना थाने में अपने बेटे जितेंद्र राम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्चा 5 नवंबर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी दौरान 7 नवंबर की सुबह ग्राम सन्ना में बहादुर नाम के व्यक्ति के खेत में बने गड्ढे में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान लापता जितेंद्र राम के रूप में की।

See also  बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

बिलासपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, क्षेत्र में सनसनी

बच्चे का शव खेत में बने गड्ढे के अंदर बोरी, कंबल और गोदरी में लिपटा हुआ मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा तैयार कराया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। शुरुआती जांच में हत्या करीब दो दिन पुरानी होने की बात सामने आई है। मामले में एक और बेहद गंभीर पहलू सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि हत्या के बाद बच्चे की आंखें और किडनी भी गायब हैं। इस आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। हालांकि, शरीर से अंग गायब होने के दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

See also  हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

 

बिलासपुर : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 10 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया महिला का शव, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान वासुदेव उर्फ टांगनु को हिरासत में लिया है। वह गोरियापाठ चलनी का निवासी बताया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि संदेही वासुदेव और मृतक के पिता रामजीत राम आपस में ममेरे भाई हैं। पुलिस उससे हत्या के कारणों और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। मामले में सन्ना पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 137(1)(ख) और 238(क) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।भी नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जानकारी जांच के आगे बढ़ने पर अलग से दी जाएगी।

 

CG : मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे का सड़क किनारे तो घर में शिक्षिका मां का मिला शव, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

See also  CM विष्णुदेव साय ने किया पावर कंपनी मुख्यालय का शिलान्यास, बोले- अब छत्तीसगढ़ में मुफ्त बिजली का दौर