छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पहले बेटे का शव सड़क किनारे मिला और फिर देर शाम घर के बंद कमरे में शिक्षिका मां का शव मिलने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दोनों शुक्रवार से ही लापता बताए जा रहे थे.
CG : मां और बेटे की बेरहमी से हत्या, एक बेटा गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
मामले शनिवार का है, महावीरपुर कालीघाट रोड के पास मुख्य मार्ग से करीब 25 मीटर की दूरी पर एक छात्र का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू की. मृतक की पहचान केशवनगर निवासी सजल बरेठ (18 साल) के रूप में हुई. पुलिस ने युवक की स्कूटी केशवनगर में नायरा पेट्रोल पंप के पास बरामद की है. क्षेत्र में युवक की मौत की खबर से मातम पसरा ही था कि शाम होते-होते इस घटनाक्रम में एक और रूह कंपा देने वाला मोड़ आ गया.
CG : अपने ही बच्चों की शिकायत के बाद माँ हुई गिरफ्तार, बेटे और बेटी ने लगाया शारीरिक प्रताड़ना मारपीट और गंदी गालियां देने का आरोप
केशवनगर में छत्तीसगढ़ ढाबा के पीछे ममता कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे. शनिवार देर शाम जब घर की पड़ताल की गई, तो वहां एक बंद कमरे के भीतर उसकी मां रजनी बरेठ का शव मिला. मृतिका बेलटिकरी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. वहीं महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था. शुक्रवार से लापता मां-बेटे के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
छत्तीसगढ़ में मां और बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
घटना की गंभीरता को देखते हुए जयनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल और बंद कमरे से फिंगरप्रिंट्स के साथ अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं. युवक से शरीर पर चोट के निशान मिले हैं.