CG : 100 किमी दूर पेड़ पर लटका मिला आरक्षक का शव, महकमे में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की जशपुर जिले के पत्थलगांव में लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है. मृतक की पहचान नरहरि पटेल के रूप में हुई है. घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. पत्थलगांव थाना पुलिस ने फोन कर कोरबा पुलिस को दी है.

 

पामगढ़ में दमांद की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या, 3 दिन बाद बदबू आने पर मिला शव, 2 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए हैं. फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पेड़ पर सफेद रंग की चुन्नी से के फंदे से शव लटका हुआ था. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का होना प्रतीत हो रहा है. पत्थलगांव निवासी आरक्षक नरहरि पटेल कोरबा एसपी कार्यालय स्टेनो शाखा में तैनात थे. आरक्षक आत्मघाती कदम के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाने के पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं वह कोरबा से पत्थलगांव कब और किस वजह से गया था, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है.

See also  नौनिहालों के पोषण के साथ ही सुरक्षित और सुनहरा भविष्य देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

 

पामगढ़ : आरक्षक की थाना के ऑफिस बैरक में फंदे से लटकी हुई मिली लाश, पुलिस अधिकारियों में मची हड़कंप, शुरू कर दी जांच

मृतक 38 वर्षीय नरहरि पटेल साल 2013 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. बताया जा रहा है कि वर्तमान में उनकी तैनाती सिविल लाइन रामपुर में थी. यहां वह 27 सितंबर 2023 से पोस्टेड थे, जबकि एसपी ऑफिस की स्टेनों शाखा में वह काम कर रहे थे. मृतक मानिकपुर की दादर बस्ती में निवास करता था. परिवार में उसकी पत्नी और छोटी बेटी है.

 

पत्नी के सिर पर पत्थर ताबड़तोड़ वार कर बेदर्दी से की हत्या, एक साल के बच्चे को गोद में लेकर घूमता रहा आरक्षक

जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने और कार्रवाई पूरी होने के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद और जांच के आधार पर मौत की असल वजह सामने आ पाएगी.

See also  लोहर्सी के सरपंच का फैसला अब इस तारीख को, जारी हुआ आदेश

 

पामगढ़ में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव, पत्नी के लौटने पर हुआ खुलासा, जाँच में जुटी पुलिस