कोरबा में एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर के बाद आए डम्पर के चपेट में, युवक-युवती की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर गए. इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती और बाइक सवार युवक की जान चली गई.

 

कोरबा में राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची अचानक लापता, घंटों बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

 

जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए. इसी दौरान वहां से गुजर रहा भारी वाहन दोनों की ओर आया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक्टिवा सवार युवती भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. उसने भी मौके पर दम तोड़ दिया.

See also  जांजगीर में शादी के नाम पर लड़कों को ठगने लड़कियों की मीठी बातों का फैला जाल, 1 युवक से ठगे 5.65 लाख, 4 युवती और 1 युवक गिरफ्तार

 

कोरबा में पेड़ की डाली में एक ही फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

 

सड़क पर हुए इस भीषण हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना तत्काल 112 और संजीवनी वाहन को दी गई. इसके साथ ही कुसमुंडा थाना पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई. चना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और दोनों मृतकों की पहचान कराने की कार्रवाई शुरू की. फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

 

 

कोरबा में रावण दहन के बाद युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार, मची अफरा-तफरी, अज्ञात आरोपी की तलाश की जारी