छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप सी के दूसरे मुकाबले में जांजगी-चाम्पा टीम के गेंदबाजों ने जमकर अपना जलवा दिखाया और बीएसपी की टीम को 23 वें ओवर में 71 रन पर ऑल आउट कर दिया| बीएसपी की ओर से केवल तो ही बल्लेबाज दहाई आंकड़ा पार कर पाए | इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जांजगीर की टीम ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर बना लिया| जांजगीर की यह लगातार दूसरी जीत है इस जीत के बाद टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर ली है|
जांजगीर कप्तान का धमाकेदार शतक, दंतेवाड़ा को दिया 305 का लक्ष्य, अंडर 14 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट
दल्लीराजहरा के मैदान पर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीएसपी की टीम को शुरुआती ओवरो में ही जांजगीर के गेंदबाजों ने परेशान करना शुरू कर दिया था| ओपनर अयान 2 रन और मानविक 1 रन ही बना पाए थे और टीम का स्कोर 3 ओवर पर 13 रन थे, चौथे ओवर में अक्ष कश्यप ने दोनों का विकेट गिरा दिया, इसके बाद निरंतर विकेट गिरना शुरू हो गया| जांजगीर -चाम्पा टीम के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे बीएसपी की टीम ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और 23 ओवर में 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई| बीएसपी की ओर से सबसे ज्यादा 12 रन दिव्यांश पाल ने और 11 रन हर्षवर्धन बघेल ने बनाए,
छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-14 की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, जांजगीर की टीम कवर्धा रवाना, 5 को बिलासपुर से होगा मुकाबला
जांजगीर-चाम्पा टीम की ओर से सृजन तिवारी ने 5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए, कप्तान असद ने 5 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए, अक्ष ने 5 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए, सारंग ने 3.4 ओवर में 20 रन देकर 2 निकट लिए और एक खिलाड़ी को लिटिल मास्टर वलय ने रन कराया|
जांजगीर की अंडर 14 इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच के लिए खिलाड़ी पहुंचे दल्लीराजहरा, 15 खिलाड़ी शामिल, पहला मुकाबला दंतेवाडा से
बीएसपी के 71 रन का जवाब देने उतरी जांजगीर-चाम्पा टीम की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही| पिछले मैच में 45 रन बनाने वाले ओपनर मीत कुमार सोनी 2 चौके लगाकर 10 गेंद में 10 रन बनाकर दिव्यांश की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए, अगली ही गेंद पर ओपनर आयुष 1 रन ही बना पाए और शुभ कुमार की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए, इसके बाद दीपेंद्र कुमार राय और कप्तान मोहम्मद असद ने अच्छी पारी खेलते आकर्षक शॉट लगाते हुए टीम को जीत दिलाई, दीपेंद्र कुमार राय ने 2 चौकों की मदद से 23 रन बनाएं, जबकि कप्तान असद ने 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाएं.
स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लीक करें
जांजगीर जिला के क्रिकेट खिलाड़ियों से मिले रायपुर टीम के कप्तान अमनदीप खरे, बताएं क्रिकेट के हुनर