देहरादुन के पटेलनगर क्षेत्र में बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 साल के किशोर पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को संरक्षण में ले लिया। बाद में उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। आरोप है कि आरोपी किशोर ने पहले बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाई फिर उसके साथ गलत काम किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार देर शाम मिली। बस्ती में रहने वाली मासूम के साथ पास के ही किशोर ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता और आरोपी दोनों से पूछताछ की।
छत्तीसगढ़ में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, 45 वर्षीय मकान मालिक को हिरासत में, पहले भी कर चूका था कोशिश
पीड़िता और आरोपी के परिवार मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों परिवार यहां मजदूरी करते हैं। आरोप है कि किशोर ने बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाई और फिर वैसा ही किया। इस दौरान दुष्कर्म के साक्ष्य मिले। मामले में केस दर्ज कर मंगलवार को बच्ची का मेडिकल कराया गया। आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पटेलनगर क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद मेडिकल कराने के लिए परिजनों और पुलिस को रात में छह घंटे तक दो अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े। पहले कोरोनेशन अस्पताल से बच्ची को दून अस्पताल भेजा गया।
तीन साल की 6 दिन से बच्ची लापता, सुराग के लिए पालतू कुत्ते पे पुलिस की नज़र, जाने क्या है मामला
वहां से भी मेडिकल की प्रक्रिया पूरी किए बिना उसे वापस कोरोनेशन भेज दिया गया। मामला उच्च स्तर पर पहुंचा तो शासन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों अस्पतालों से जवाब तलब किया। निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना को जांच सौंपी गई है। साथ ही दोनों अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। पटेलनगर क्षेत्र में सोमवार को छह वर्षीय बच्ची से 12 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया।
माँ ने नाबालिग बेटी को 10 साड़ी और 16 हजार रुपयों में बेच दिया, 40 वर्षीय खरीददार 12 साल की बच्ची के साथ करता रहा दुष्कर्म, दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद परिजन और पुलिस रात करीब 11 बजे बच्ची को मेडिकल के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले पहुंचे। वहां गायनी की डॉक्टरों ने एनेस्थीसिया देकर जांच करने की बात कहते हुए बच्ची को दून अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन और पुलिस उसे लेकर दून अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां भी एनेस्थीसिया के तहत जांच नहीं हो सकी। इसके बाद बच्ची को मेडिकल के लिए वापस कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे उसे दोबारा कोरोनेशन लाया गया।
बिलासपुर : 6 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार, कलयुगी पड़ोसी गिरफ्तार, बेर खिलाने का झांसा देकर ले गया था खेत
इस तरह मेडिकल के लिए करीब छह घंटे तक परिजनों और पुलिस को भटकना पड़ा। मामला स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय तक पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और डॉक्टरों को तलब किया। अपर सचिव डॉ.सौरभ गहरवार ने दोनों अस्पतालों के अधिकारियों और डॉक्टरों से कई सवाल पूछे। विस्तृत जांच रिपोर्ट भी तलब की गई है। जांच निदेशक डॉ.आशुतोष सयाना को सौंपी गई है। उन्होंने प्राचार्य समेत संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर रिपोर्ट मांगी है और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गुजरात में 6 साल की बच्ची से रेप कर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया रॉड, दरिंदा राम सिंह 3 बच्चों का बाप