CG : शादी की खुशियाँ बदली मातम में, कार्ड बांटकर सड़क किनारे बैठे थे तीनों, सभी के ऊपर चढ़ गई बाइक, चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत, तीसरा गंभीर

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला के पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक चाचा-भतीजा परिवार में होने वाले शादी का कार्ड बांटकर वापस घर लौटने के दौरान मझगवां गांव के पास सुस्ताने के लिए सड़क किनारे बैठे थे, तभी यह हादसा हुआ। ​पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश में जुटी है। इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  मस्तुरी में चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर बेदर्दी से हत्या, आरोपी पति पहुंचा हवालात