बिलासपुर जिला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में विद्यार्थियों की ओर से सामने आई शिकायतों ने स्कूल की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यार्थियों ने जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को अलग-अलग शिकायतें सौंपकर रेडक्रॉस की सामग्री उपलब्ध नहीं कराने से लेकर शिक्षकों के कथित अभद्र व्यवहार, विद्यार्थियों को धमकाने, शिकायत करने से रोकने और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना तक के आरोप लगाए हैं। विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
CG : छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने NSUI छात्र नेता पर लगाए प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के आरोप, आरोपी छात्र नेता फरार
विद्यार्थियों की एक शिकायत में विद्यालय की रेडक्रॉस प्रभारी देवांगन मैम को लेकर आरोप लगाया गया है कि प्रभारी होने के बावजूद विद्यार्थियों को रेडक्रॉस से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती। दूसरी शिकायत में विषय शिक्षिका वर्मा मैडम के कथित व्यवहार पर सवाल उठाए गए हैं। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि कक्षा में पूछने पर शिक्षिका लगातार डांटती हैं और बच्चों के साथ भेदभाव की भावना रखती हैं। शिकायत में विद्यार्थियों से बदतमीजी से बात करने का भी आरोप लगाया गया है।
मुलमुला : 12वीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर लगया प्रताड़ना का आरोप
विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षिका अपनी अनुपस्थिति में कक्षा में ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले जाती हैं। इससे कक्षा संचालन और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात शिकायत में कही गई है। जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई शिकायत में विद्यालय के प्राचार्य के कथित व्यवहार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विद्यार्थियों ने कहा है कि प्राचार्य बातचीत के दौरान कई बार गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज प्रताड़ना केस में सास हुई बरी
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, इस तरह के व्यवहार से विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी होती है और विद्यालय का वातावरण भी प्रभावित होता है। विद्यार्थियों का कहना है कि समस्या को लेकर पहले भी बात रखी गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने जांच कर कार्रवाई तथा सम्मानजनक और सुरक्षित विद्यालयी वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
बिलासपुर के नगर पंचायत मल्हार स्थित सरकारी स्कूल के छात्र बड़ी संख्या में कलेक्टर ऑफिस पहुंचे, अतिरिक्त फीस, स्कूल में असुविधा और अभद्रता का आरोप प्रिंसिपल और शिक्षक पर लगा रहे हैं.#Chhattisgarh #Bilaspur pic.twitter.com/okyQBiZeMV
— 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚 𝐏𝐫𝐚𝐤𝐚𝐬𝐡 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚𝐤𝐚𝐧𝐭 (@SPsuryakant) October 1, 2026